Breaking News :
>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

घोटाले के आरोप में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने BDO व दो JE समेत चार पर दर्ज कराया मुकदमा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, गोरखपुर। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने 01 अप्रैल 2022 को सहजनवा ब्लाक के सभाकक्ष में सहजनवा, पाली एवं पिपरौली ब्लाक में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की थी। उसी दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि एवं विशुनपुरा के निवासी मनोज कुमार दुबे व ग्राम वसिया निवासी धनंजय सिंह ने जिलाधिकारी से अनियमितता की शिकायत की थी। दोनों शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि सहजनवा ब्लाक में बीडीओ, जेई एवं जनप्रतिनिधि द्वारा बिना काम कराए ही करोड़ों रुपये का भुगतान करा लिया गया है। शिकायत के बाद तत्कालीन बीडीओ दुर्योधन को सहजनवा से हटा दिया गया था। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने 12 अप्रैल को जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला ग्राम विकास अभिकरण के सहायक अभियंता को संयुक्त रूप से जांच का जिम्मा दिया था।

बिना काम कराए ही करोड़ों रुपये का भुगतान हो जाने के मामले में सहजनवा के पूर्व खंड विकास अधिकारी दुर्योधन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता सुबोध कुमार तिवारी, लघु सिंचाई के अवर अभियंता अजय कुमार एवं लेखाकार राघवेंद्र पाठक पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देश के बाद मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने एफआइआर के लिए पुलिस विभाग को लिखा है। एफआइआर दर्ज कराने के बाद जिलाधिकारी ने इस मामले में विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं

टीम द्वारा 11 एवं 12 मई को कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया। मौके का निरीक्षण करने के बाद शिकायतकर्ता की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पायी गई। मौके पर 15 में से 10 कार्य कराए ही नहीं गए थे। अन्य 5 काम हाल ही में कराए गए हैं। काम अधोमानक मिले। स्थानीय लोगों, रोजगार सेवक, प्रधान आदि ने बताया कि काम निरीक्षण से दो दिन पहले कराए गए हैं जबकि अभिलेखों के अनुसार भुगतान नवंबर 2021 में ही कर दिया गया था।

13 मई 2022 को जांच टीम ने जिलाधिकारी के समक्ष जांच आख्या प्रस्तुत कर दी। एफआइआर के साथ ही जिलाधिकारी ने इस मामले की विस्तृत जाँच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में धन के गलत भुगतान, कार्ययोजना तैयार कर कार्यपूर्ति दिखाकर सरकारी धन का गबन करने में किसकी-किसकी संलिप्तता है, जिन चेकों के माध्यम से भुगतान लिया गया हे, उसपर किसके हस्ताक्षर हैं आदि बिन्दुओं पर जांच विस्तृत जाँच की जरूरत है।

बीडीओ व अन्य कर्मियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा होता रहा लेकिन किसी उच्च अधिकारी को इसकी भनक नहीं लगी। जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत नहीं हुई होती तो यह मामला दबा रह जाता। इस प्रकरण के बाद जिले के अन्य ब्लाकों में भी इस तरह की जांच की जरूरत महसूस की जाने लगी है। सहजनवा ब्लाक में सरकारी धन के गबन का मामला प्रकाश में आया है। इसमें पूर्व बीडीओ सहित अन्य लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!