Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि गाँव-गाँव सैम्पल प्राप्त करने हेतु टीमें बनाई जाए तथा जिन गाँवों में सैम्पल टीमें जा रही हैं वहाँ पर सम्बन्धित ग्राम प्रधानों एवं आशा, आआँगनड़ी कार्यकर्तियों को आक्सीमीटर, थर्मामीटर एवं पीपीई किट दी जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों से संवाद बनाते हुए उनके क्षेत्रों में सैम्पलिंग करवाई जाए साथ ही ग्रामीणों को भी सैम्पलिंग देने के लिए सम्बन्धित ग्राम प्रधान के माध्यम जागरूक किया जाए ताकि किसी के मन में सैम्पल को लेकर काई भ्रम ना रहे। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारियों को ग्राम प्रधानों से सम्पर्क किया जाए तथा धनराशि की आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता हेतु माँग प्रस्तुत की जाए। उन्होंने निर्देश दिए जो व्यक्ति बिना चिकित्सक की सलाह एवं पर्चे के सर्दी, खाँसी, जुकाम, बुखार की दवाई लें रहे हैं, सम्बन्धित का पूर्ण पता/मोबाईल नम्बर आदि विवरण मेडिकल स्टोर से प्राप्त कर सम्बन्धित से सम्पर्क कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए तथा कोविड संक्रमण के दृष्टिगत ऐसे व्यक्तियों के सैम्पल भी लिये जायें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को होमआयशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों के मार्गदर्शन हेतु होम आयशोलेशन किट में ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ जानकारी वाला पम्पलेट भी डाल दिया जाए, ताकि व्यक्ति का मार्गदर्शन होता रहे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि घर-घर जाकर सैम्पलिंग लेने की व्यवस्था बनाई जाए ताकि, जिन व्यक्तियों को अपना सैम्पल देना है वह अपने घर पर ही सैम्पल टीम बुलाकर सैम्पल दे सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कई चिकित्सालयों द्वारा कोविड के उपचार में निर्धारित धनराशि से अधिक धनराशि मरीजों से वसूल की जार रही हैं, इसकी जाँच की जाए तथा शिकायतों की पुष्टि होने पर चिकित्सालयों से सम्बन्धित का पैसा लौटाते हुए ऐसे चिकित्सालय को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित प्राविधानों के अनुसार भी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने समस्त उप जिलधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में गाईडलाईन्स का पालन कराते हुए, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करवाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में आज उप सचिव, उत्तराखण्ड सूचना आयोग शालिनी नेगी ने विभिन्न मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर दवा एवं उपकरण के स्टाॅक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जनपद के मेडिकल स्टोरों पर ब्लैक फंगज की दवा के स्टाॅक के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दवा विक्रेताओं को ओवररेटिंग न करने की हिदायत भी दी।

बैठक में अवगत कराया गया कि चकराता के मैरोना, कन्दार हिन्डोली, दसाई त्यूणी में काण्डा, मैन्दरथ, सहसपुर में कैंचीवाला, रायपुर में कंधाली गाँव, थानों, डोईवाला में रेशम माजरी, कालूवाला तथा तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत सौड़ा सरौली, मोतीधार में एन्टीजन सैम्पल प्राप्त किए गए, जिनमें चकराता में 167 में से 03 पाॅजिटिव, त्यूणी में 179 में 20 पाॅजिटिव, सीएससी विकासनगर में 150 में 18 पाजिटिव, सहसपुर में 114 में से 3 पाजिटिव, रायपुर में 97 में 13 पाॅजिटिव, डोईवाला में 32 में से 8 पाॅजिटिव व्यक्ति चिहिन्त हुए इसी प्रकार तहसील सदर में 54 एन्टीजन सैम्पल लिए गए जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!