Breaking News :
>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए ‘‘सामाजिक दूरी-मास्क है जरूरी’’ संदेश को जीवन में अंगीकार करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 1 नवम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए ‘‘सामाजिक दूरी – मास्क है जरूरी’’ संदेश को जीवन में अंगीकार करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के विरूद्ध सतर्कता से ही विजय पाई जा सकती है। इसलिए जब तक दवाई नहीं आ जाती तब तक केंद्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए शासन-प्रशासन एवं चिकित्सकों द्वारा बताए जा रहे उपायों को जीवन में आत्मसात करते हुए संक्रमण के प्रसार की रोकथाम में सहयोग करें।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में सावधानी बिल्कुल कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में फेशकवर मास्क का उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें, हाथों को बार-बार साबुन से धोयें और सेनिटाइजर का उपयोग करें तथा लक्षण महसूस होने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि [highlight]कोविड-19 संक्रमण सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 112, 104, 1077 के साथ ही आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0135-2726066 एवं 2724506 पर सम्पर्क करें[/highlight]। उन्होंने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को कूड़ा उठान वाहनों के माध्यम से जनमानस को निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!