Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद के निजी चिकित्सालयों, आईएमए ब्लड बैंक और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के निजी चिकित्सालयों, आईएमए ब्लड बैंक और स्वास्थ्य विभाग के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी निजी चिकित्सालयों से कहा कि उनके अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्ति को जनपद कोविड केयर सेन्टर के लिए तब तक रेफर न करें, जब तक कि वह रेफर करने की स्थिति में न हो। साथ ही कहा कि कोविड संक्रमित व्यक्ति को अन्य चिकित्सालय में शिफ्ट करने से पूर्व सम्बन्धित चिकित्सालय से यह सुनिश्चित कर लिया जाये की उनके यहाँ मरीज के लिए बैड उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में उपचार शुल्क तथा इससे सम्बन्धित प्रक्रिया में आईसीएमआर की गाईड लाईन का अनिवार्यतः पालन हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सभी निजी चिकित्सालय कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की सूचना अनिवार्य रूप से जिला सर्विलांस अधिकारी से साझा करेंगे तथा अपने चिकित्सालयों में आईसीयू और बैड की संख्या बढ़ाने के प्रयास भी करेंगे। निजी चिकित्सालयों द्वारा उनसे सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया, जिस पर जिलाधिकारी ने शासन स्तर पर उचित वार्ता द्वारा समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अधिकारियों को ब्लड बैंक में ब्लड की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास करने, स्वास्थ्य विभाग के वाॅलिंटियर्स कार्मिकों की पूर्ति के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की सूची उपलब्ध करवाने तथा एम्बुलेंस इत्यादि की क्षमताओं को बढ़ाने में सहायता करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कोविड केयर सेन्टर और अस्पतालों में यथा संभव बेहतर व्यवस्था बनाये रखें तथा कोविड-19 से लड़ने के लिए सर्विलांस, कान्टेक्ट ट्रेसिंग, सैम्पलिंग और उपचार क्षमता को बढ़ाया जाय। साथ ही जनपद में स्थित कोविड केयर सेन्टर की भी बीच-बीच में निगरानी की जाय तथा निजी चिकित्सालयों से भी जरूरी समन्वय बनाते हुए कार्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल जी.सी. गुणवंत एवं वीडिया कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनुज डिमरी, सहित आईएमए की सचिव डाॅ० रूपा, निजी चिकित्सालय यथा सीएमआई, मैक्स, सिनर्जी, हिमालयन जौलीग्रान्ट, कैलाश हास्पिटल के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!