Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने जनपद-वासियों को दशहरे की शुभकामनायें देते हुए त्यौहार को शालीनता से अपने परिवार के साथ घर पर ही मनाने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी ने जनपद-वासियों को दशहरे की शुभकामनायें देते हुए जनमानस से दशहरे के त्यौहार को शालीनता से मनाने तथा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्रित न करने की अपेक्षा की तथा त्यौहार को अपने परिवार के साथ घर पर ही मनाने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु क्रियान्वित तालाबन्दी के सम्बन्ध में मुख्य सचिव उत्तरखण्ड शासन द्वारा जारी आदेश अन्तर्गत क्रमवार तालाबन्दी की क्रमवार समाप्ति आदेश (अनलाॅक-1, 2, 3, 4, 5) कर नवीन मानक प्रचालन विधि (एस.ओ.पी.) जारी की गई है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन में वर्णित प्राविधानों के अुनसार कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु इस वर्ष विजयदशमी (दशहरा) के मुख्य पर्व पर किसी भी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को एकत्रित होने में अग्रिम आदेशों तक प्रतिबन्ध रहेगा तथा दशहरे के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों को प्रतिबन्धित किया गया है। ओदशों के उल्लंघन की दशा में महामारी अधिनियम के अन्तर्गत वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर मजिस्ट्रेट सहित सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत पर्यटन स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट, माल्स आदि स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का उपयोग करवाने, थर्मल स्क्रीनिग करवाने के निर्देश सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत जिला प्रशासन की टीम के साथ पुलिस का सहयोग लेते हुए बाजारों, मण्डियों आदि सार्वजनिक स्थानों मास्क का उपयोग न करने वाले एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!