Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ली वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वात्सल्ययोजना के अनुमोदन हेतु गठित जनपद स्तरीय समिति द्वारा लाभार्थियों के चयन से सम्बन्धित 123 आवेदनों को आर्थिक सहायता के लिए सही पाया और उनका योजना के तहत् लाभ देने हेतु अनुमोदन किया गया।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी तहसीलों के समन्वय से उन आवेदनों को भी यथाशीघ्र अनुमोदन हेतु उपलब्ध कराया जाय जो अभी तक प्राप्त नहीं हो पाये हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड अवधि में यदि 21 वर्ष से कम अवधि के बच्चों के माता या पिता या दोनों की कोरोना से अथवा किसी बीमारी से मृत्यु हुई हैं तो उनके आवेदन प्राप्त करते हुए उनका सत्यापन कर आवेदन का शीघ्रता से जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। ताकि जनपद में कोई भी अनाथ अथवा निराश्रित बच्चा योजना के लाभ से वंचित न रह पाये।

विदित है कि वात्सल्य योजना उन बच्चों के संरक्षण और पोषण के लिए चलायी गयी है जो कोविड अवधि के दौरान अनाथ अथवा निराश्रित हुए हैं। योजना के तहत् प्रत्येक लाभार्थी को 21 वर्ष की आयु तक तीन हजार रूपये प्रति महिना धनराशि देने का प्रावधान है। योजना के लाभार्थी को स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, अभिभावक का मृत्यु प्रमाण-पत्र, मृत्यु का कारण, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का संरक्षण के साथ संयुक्त खाते का विवरण उपलब्ध करवाना होता है। बच्चों की उपरोक्त औपचारिकताएं पूरी करवाने में सम्बन्धित क्षेत्र की आँगनबाड़ी कार्यकर्ती अथवा अन्य सरकारी प्रतिनिधि सहायता करेगा।

इस दौरान बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मनोज उप्रेती, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा पैन्यूली, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डाॅ० अखिलेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कण्डारी, डाॅ० वन्दना सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेन्द्र रावत, विधि अधिकारी आशा कण्डारी, संरक्षण अधिकारी डीसीपीओ सम्पूर्णा भट्ट आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!