Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दीपावली पर्व 2021 के अवसर पर अतिशबाजी के लाईसेंस निर्गत करने के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देश/शर्तें

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प शिविर कार्यालय में दीपावली पर्व 2021 के अवसर पर अतिशबाजी के लाईसेंस निर्गत करने के संबंध में व्यापारी मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में दीपावली पर्व के अवसर पर लगने वाली पटाखों की दुकानों के आवंटन, दुकान लगाने की शर्तों और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी लाईसेंस निर्गत किये जाने हेतु सुरक्षित स्थान चिन्हित करने तथा अग्नि सुरक्षा इत्यादि के सभी मानक का पालन करवाने के उप जिलाधिकारी/परगनाधिकारी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्राप्ति होने के उपरान्त ही दुकानों का लाईसेंस निर्गत करें और ऐसे स्थान पर दुकान आवंटन का लाईसेंस दें जहाँ तक अग्निशमन वाहन आसानी से पहुँच सकें। साथ ही दुकान तथा उसके आसपास ज्वलनशील पदार्थ न हों। दुकान पक्के भवन की छत के नीचे हो, तंग स्थान न हो, विद्युत तारों के बीच न हों, पटाखों की बिक्री के अलावा अन्य सामग्री की बिक्री न की जाय तथा दुकान पर अग्निशमन के समुचित प्रबन्ध हों। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पल्टन बाजार-कोतवाली से घण्टाघर तक, धामावाला बाजार-कोतवाली से आढतबाजार चौक तक, मोतीबाजार में पल्टन बाजार से पुरानी सब्जीमण्डी, (हनुमान चैक तक), हनुमान चौक-झण्डा मौहल्ला, रामलीला बाजार-बैण्ड बाजार तक, आनन्द चौक से लक्ष्मण चौक तक, डिस्पेंसरी रोड का सम्पूर्ण क्षेत्र, घण्टाघर चकराता रोड पर हनुमान मन्दिर तक, सर्वे चैक से डीएवी पीजी कालेज देहरादून जाने वाली रोड़, करनपुर मुख्य बाजार (भीड़भाड़ वाला क्षेत्र), के अलावा ऐसे स्थान जो संकीर्ण क्षेत्र/गलियां जहाँ अग्निशमन वाहन का वाटर टैंक न पहुँच सकता हो आतिशबाजी लाईसेंस हेतु प्रतिबन्धित रहेंगे। इन क्षेत्रों में दुकान लगी हुई पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध जुर्माने के साथ ही सामग्री जब्त करते हुए कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने व्यापारियों संगठनों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु मास्क, फेशकवर, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही ज्वलनशील पदार्थाें एवं धुम्रपान निषेध पर विशेष चौकसी बरतें। इसके अलावा आतिशबाजी की दुकान पर लाईसेंस की प्रति चस्पा करें। बैठक में जिन स्थानों पर सामूहिक रूप से पटाखा विक्रय किये जायेंगे उन मुख्य, अन्य स्थानों के आसपास पानी के टैंकर की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पटाखों की दुकान हेतु अस्थायी लाईसेंस के आवेदन की तिथि होगी तथा 1 से 5 नवम्बर तक पटाखों की बिक्री की जायेगी।

जिलाधिकारी डाॅ० आर.राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने संयुक्त बैठक में व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों को बताया कि आतिशवाजी विक्री हेतु सिंगल विडों सिस्टम के तहत उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों से लाईसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों को अतिशवाजी की विक्री हेतु निर्धारित स्थल पर आंवटित क्षेत्र के लिए चार्ज भी देना होगा। इसके अतिरिक्त धनतेरस को रात्रि 12 बजे तक ही सर्राफा व अन्य मेटल फर्नीचर आदि दुकानें खुली रहेगी तथा जिस किसी सर्राफा व्यापारी को अपने धन को सुरक्षित स्थान तक पहुचानें की आवश्यकता है वे पुलिस प्रशासन को अवगत करायें ताकि सुरक्षा हेतु गार्ड उपलब्ध कराये जा सके। इस अवसर पर अगले वर्ष से आतिशवाजी हेतु प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निर्धारित स्थान पर ही आतिशवाजी की दुकानें लगाये जाने का शपथ पत्र व्यापारियों की ओर से प्रशासन को उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर एडीएम एफआर के.के. मिश्रा, एसपी सिटी सरिता डोभाल, अपूर्वा पाण्डे संयुक्त मजिस्ट्रेट ऋषिकेश एसडीएम सदर मनीष कुमार, विनोद कुमार एसडीएम विकासनगर, सोरभ असवाल एसडीएम कालसी, शेखर सुयाल सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह एसपी ग्रामीण, राजेन्द्र खाती मुख्य अग्निशमन अधिकारी, व्यापारी मण्डल के प्रतिनिधि देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, जुगल किशोर, तरविन्दर सिंह, दीपक अग्रवाल, आदित्य मित्तल और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!