Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सरकारी अस्पतालों में दीर्घकालीन योजना के तहत उपचार की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ली समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 महामारी को देखते हुए विभिन्न सरकारी अस्पतालों में बच्चों के समुचित ईलाज से सम्बन्धित इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न अधिकारियों द्वारा जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों (मुख्य चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों आदि) में बच्चों के ईलाज से सम्बन्धित इन्फ्रास्ट्रक्चर में व्यापक बढ़ोतरी करने के सम्बन्ध में व्यापक विचार-विमर्श करते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर जुटाने के लिए विभिन्न मदों से वित्तीय धनराशि प्राप्त करने और उससे विभिन्न संसाधनों को समय से जुटाने तथा अस्पतालों को बाल उपचार फ्रैंडली बनाने हेतु सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी अस्पतालों के लिए उनकी संसाधनों की डिमाण्ड के अनुरूप वित्तीय धनराशि उपलब्ध कराने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को विभिन्न अस्पतालों में इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए डिमाण्ड प्रस्तुत करने और बच्चों के समुचित उपचार हेतु जिन प्राथमिक और अन्य सहायक चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता हो उसके क्रय हेतु तत्काल टेण्डर प्रारम्भ करने के निर्देश दिए, जिससे सभी अस्पतालों में समय रहते ही बच्चों के ईलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अस्पतालों में अन्य सामान्य बीमारी तथा कोविड-19 से संक्रमित बच्चों के पृथक-पृथक वार्ड-रूम आरक्षित रखने, चिकित्सालय में सामान्य बीमारी एवं कोविड-19 के उपचार हेतु बनाए गए पृथक कक्ष/वार्ड को सूचित करने वाले साईन बोर्ड चस्पा करने और तद्नुसार ईलाज की पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) गिरीश चन्द्र गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूप कुमार डिमरी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, वरिष्ठ स्वास्थ्य नगर अधिकारी डाॅ० कैलाश गुंज्याल, जिला खनन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!