Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम सैशन में जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं से किया संवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 अप्रैल, 2020, देहरादून (सूचना)। देहरादून स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम सैशन प्रारम्भ किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्मिलित किया गया है। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन अवधि में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा छात्र/छात्राओं से संवाद करते हुए कोरोना वायरस की संरचना, प्रभाव एवं संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

आज आयोजित की गयी ऑनलाइन वर्चुअल क्लास में जनपद के राजकीय बालिका इन्टर कालेज राजपुर रोड के प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई, शिक्षकगण एवं छात्रायें जिनमें कु० मधु, कु० स्वाति काम्बोज, कु० चेतना के साथ जिलाधिकारी महोदय द्वारा संवाद किया गया। इसके अतिरिक्त  राजकीय इन्टर कालेज खुड़बुड़ा के शिक्षकों एवं छात्रों तथा राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुड़बुड़ा की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सीमा परवीन, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए ऑनलाइन वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम को वर्तमान समय की माँग बताते हुए भविष्य में भी छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास में उपयोगी सिद्ध होगी।
जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि संसार में  घटित होने वाली कई घटनायें एवं कठिनाईयाँ अपने साथ एक अवसर लेकर भी आती हैं, हमें इन मुश्किल समय को किस प्रकार सावधानी पूर्वक संयम के साथ, अवसर में परिवर्तित करना है यह हमारे स्वयं के उपर होता है। जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विभिन्न विषयों के अध्ययन पद्धति के बदलते स्वरूप को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!