Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी सी.रविशंकर की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला की सेन्ट्रल मैनेजमैन्ट कमेटी की बैठक आयोजित की गयी

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ दिसंबर, २०१९, देहरादून (सूचना)। जिलाधिकारी/अध्यक्ष सेन्ट्रल मैनेजमेन्ट कमेटी, सी.एच.सी. डोईवाला सी.रविशंकर की अध्यक्षता में, उनके कैम्प कार्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डोईवाला की सेन्ट्रल मैनेजमैन्ट कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एस.आर.एच.यू.) और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समझौते (एग्रीमेन्ट) से संचालित पी.एच.सी. डोईवाला में अवसंरचनात्मक और प्रशासनिक-संचालन की वर्तमान स्थिति और उसमें अधिक सुधार लाने हेतु किये जा सकने वाले प्रयासों के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग और एस.आर.एच.यू.(Swami Ram Himalayan University) सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ० ब्रिगेडियर वाई.एस. बिष्ट ने कहा कि सामुदायिक केन्द्र डोईवाला में कुछ चिकित्सा उपकरणों की कमी है और कुछ पुराने माॅडल के हैं, जिनमें कई उपकरणों में बार-बार खराबी आती है। उन्हें आधुनिक बनाने और नये उपकरणों को क्रय करने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने अवगत कराया कि केन्द्र में एक अल्ट्रासाउण्ड मशीन, एक डेन्टल चेयर और एक जनरेटर का क्रय किया जाना है तथा एक्सरे मशीन की मरम्मत करने की तत्काल आवश्यकता बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सालय में पुराने माॅडल और अधिकतर खराब होने वाले उपकरणों की जगह नये चिकित्सा उपकरण की खरीदारी करने और जो उपकरण मरम्मत करने पर सही तरह से कार्य कर सकते हैं उनकी तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर अति आवश्यक उपकरणों की खरीद करने की बात कही। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अगली बैठक में युजर चार्जेज का सही-सही विवरण प्रस्तुत करने और चिकित्सालय को अद्यतन बनाने हेतु सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर संसाधन जुटाने के लिए विभिन्न माध्यमों से वित्तीय व्यवस्था इत्यादि के सम्बन्ध में पर्याप्त होमवर्क करते हुए चैकलिस्ट तैयार करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकरी को दिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के चिकित्सकों को आपसी समन्वय से दवा, इलाज, प्राॅपर बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेन्ट-सैनिटेशन और संसाधन की गुणवत्ता इत्यादि में बेहतर सुधार करते हुए लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में सी.एच.सी. के मानक के अनुसार ही कार्य हों एवं जो भी छोटे-बड़े मुद्दें (issues) संचालन के सम्बन्ध में सामने आते हैं उनका आपसी समन्वय से समाधान करते हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करें।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मीनाक्षी जोशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डोईवाला डाॅ० कुंवर सिंह भण्डारी, डाॅ० उत्तम सिंह चैहान सहित सम्बन्धित चिकित्सक और सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!