Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ अभियान के संवेदीकरण कार्यक्रम और जिला टास्कफोर्स की बैठक हुई आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ दिसंबर, २०१९ (शुक्रवार) देहरादून (सूचना)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग के समन्वय से आयोजित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ अभियान के संवेदीकरण कार्यक्रम और जिला टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास क्षमा बहुगुणा द्वारा प्रेजेन्टेशन के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ अभियान के अन्तर्गत विभाग द्वारा कराये गये संवेदीकरण, जन-जागरूकता, प्रशिक्षण और काउन्सिलिंग कार्यक्रमों का परिचय दिया।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को जनपद में शून्य से 6 वर्ष तक की बालिकाओं से सम्बन्धित वर्ष 2018-19 के अद्यतन लिंगानुपात के सर्वे तथा विद्यालयों में बालिकाओं हेतु पृथक-पृथक शौचालयों की संख्या और चालू हालात में शौचालयों की संख्या का विवरण प्राप्त करना चाहा।  जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास और सम्बन्धित संस्थाओं द्वारा सम्पूर्ण और अद्यतन विवरण प्रस्तुत न करने के चलते जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 15 फरवरी तक सम्पूर्ण जनपद में शून्य से 6 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं का पृथक और अद्यतन आंकड़ा ग्राउण्ड सर्वे करते हुए प्रस्तुत करेंगे साथ ही जनपद में कितने ऐसे विद्यालय हैं जहां पर बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय हैं, अथवा उपयोग करने की स्थिति में हैं साथ ही ऐसे विद्यालयों की संख्या जहां बालिकाओं हेतु पृथक शौचालय नही हैं का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे। । उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे में कोई भी बालक-बालिका छूटना नही चाहिए और लिंगानुपात का सही-सही रेशियो अगली बैठक में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. रावत ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी आंगनवाड़ी  केन्द्रों से और लोकल स्तर पर बच्चों में देखें कि अन्य छोटे-बडे़ विकार अथवा बीमारियां तो नहीं हैं यदि बच्चों में किसी तरह की कोई शारीरिक,मानसिक अथवा स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या है तो उसका पूरा विवरण भी प्राप्त करें, जिससे विशेषज्ञ चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और काउन्सलर से उसका उपचार करवाया जा सके साथ ही उन्होंने ऐसे आंगनवाड़ी केन्द्रों का विवरण भी देने को कहा जहां आंगवाड़ी केन्द्रों में सुरक्षा दीवार लग सकती है। बैठक के पश्चात ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ‘ के तहत् जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!