Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘‘मा० मुख्यमंत्री की घोषणाओं से सम्बन्धित योजनाओं और कार्यों की प्रगति को तेजी से बढ़ायें” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जल संस्थान और पेयजल निगम से सम्बन्धित माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में विभागागीय अधिकारियों को योजनाओं के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि घोषणाओं को पूरा करने के लिए जनपद स्तर पर जो भी औपचारिकतायें पूरी की जानी है उसको तत्काल पूरी करें तथा योजनाओं के सम्बन्ध में शासन स्तर पर तथा वित्त पोषण करने वाली संस्था से, जो भी जरूरी पहल की जानी है, करें। इसके अतिरिक्त भूमि से जुड़े वन विभाग से सम्बन्धित एन.ओ.सी. इत्यादि मामलों का भी निस्तारण करवायें।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान और पेयजल निगम को पेयजल योजनाओं से सम्बन्धित राज्य जल जीवन मिशन समिति के समक्ष लम्बित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु उनके स्तर से शासन को समुचित पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल संस्थान और पेयजल निगम को निर्देश दिए कि जिन पेयजल योजनाओं, सड़क निर्माण कार्यों, जल संरक्षण, ड्रेनेज प्लान इत्यादि सभी प्रकार की घोषणाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों के मध्य हस्तांतरित की गयी ऐसी योजनायें जिनके क्रियान्वयन को लेकर विभागों की बीच स्पष्टता नहीं है ऐसी योजनाओं को शासन स्तर मिलान करते हुए ऐसी घोषणाओं को पूर्ण करने का प्रयास करें।

इस दौरान बैठक में एनआईसी सभागार से परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई डी.के. सिंह, पेयजल निगम मीसा सिंह, जल संस्थान नमित रमोला सहित लोक निर्माण विभाग के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!