Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी ने जनमानस से भीड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क पहनने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 4 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद में विगत दिवसों में लगातार कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के दृष्टिगत संक्रमित व्यक्तियों के बेहतर उपचार हेतु आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय अस्पताल, हर्रावाला, वीरांगना तीलू रौतेली महिला छात्रावास, निकट सर्वे चैक, पशुलोक चिकित्सालय, हास्टल ऋ़षिकेश, कोविड केयर सेन्टर स्थापित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त सीमा डेन्टल कालेज ऋषिकेश, दून ग्रुप आफ इन्सटीट्यूट निकट श्यामपुर पुलिस चैकी ऋषिकेश, बंसल होम, शिमला बाईपास देहरादून, होटल रेड फाक्स देहरादून, उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय कैम्पस, हर्रावाला, सिगली हिल्स इन्टरनेशनल स्कूल्स, यूनिसन वल्र्ड स्कूल मसूरी रोड, उत्तरांचल डेंटल कालेज डोईवाला, इण्डियन पब्लिक स्कूल सहसपुर, हिमालयन आर्युेवदिक  योग एण्ड नेचुरल सांईस कालेज फतेहपुर टांडा, मानव भारती इन्टरनेशनल सहसपुर तथा राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय तपोवन  को कोविड केयर सेन्टर स्थापित किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त कोविड केयर सेन्टर हेतु तैनात नोडल अधिकारियों को सभी सेन्टरों में  समस्त आवश्यक सुविधाएं, कार्मिकों की तैनाती एवं सुरक्षा उपकरण सहित जनरेटर की उपलब्धता  सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जनमानस से भीड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया है, जिससे स्वयं के साथ ही अन्य व्यक्तियों की संक्रमण से सुरक्षा हो सकेगी। जिलाधिकारी ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जिलाधिकारी ने कहा जो व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण से उपचार कराने के पश्चात घर आ रहें हैं, उनसे सामान्य व्यवहार करते हुए उनका मनोबल बढायें। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों को होम क्वारेंटीन किया गया है यदि वे नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने आवास से बाहर निकल  रहें हैं, तो इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के नम्बरों पर दें। नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

आज दोपहर विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे प्रवासी 224 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 305 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया।

जनपद में आज प्रभावी लाॅकडाउन के दौरान फंसे बिहार राज्य के लोगों को  देहरादून रेलवे स्टेशन से गोपालगंज एवं बरोनी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 889 व्यक्ति भेजे गये हैं। इसके अतिरिक्त  देहरादून रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली हेतु 308 व्यक्ति जन शताब्दी ट्रेन के माध्यम से गये।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 11 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते  दरों पर 103.60 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आशुतोष नगर/बैराज रोड में 521 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा शिवाजी नगर ऋषिकेश में 15 ली०, बैराज कालोनी ए और डी ब्लाक में 30 ली०, बीस बीघा कालोनी लेन नंबर- 9 ऋषिकेश में 15 ली०, आशुतोष नगर ऋषिकेश में 15 ली०, आदर्श नगर जौलीग्रान्ट में 10 ली०, मोतीचूर रायवाला में 15 ली०, ई डब्लू एस कालोनी एमडीडीए मेें 15 ली०, गुरूरोड पटेलनगर में 10 ली०, सेवला कला में 20 ली०, नेगी तिराहा रेसकोर्स में 5 ली०, डांडीपुर मौहल्ला में 15 ली०, संतोवाली में 15 ली०, कलिंगा कालोनी में 5 ली०, ब्रहा्रम्पुरी में 15 ली०, सर्कुलर रोड में 10 ली०, कुल 210 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 511 निराश्रित पशुओं जिसमें 258 श्वान, 213 गौवंश एवं 40 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

इन्टर एजेंसी ग्रुप उत्तराखण्ड, धर्मपुर द्वारा 100 एमएल की 550 सेनिटाईजर बोतल सहयोग स्वरूप जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गयी । जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1099 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 16185 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी जे.एल. फिर्मल द्वारा विभिन्न क्वारेंटीन सेन्टर बनाये गये संस्थान एवं गेस्ट हाउस के कार्मिकों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु कुल 16 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिनमें ग्राफिक एरा के 6, होस्टल गर्व के 5, जी र्माक गेस्ट  हाउस जाखन में 5 कार्मिक शामिल है।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1757 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 115 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  122.17 ल़ाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 76 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 66 एवं 10 अन्य काल प्राप्त हुई।

 

सम्बंधित समाचार के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/aanganwadi-karyakartiyon/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!