Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की कानून व्यव्यस्था की समीक्षा : मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कहा, “कुमाऊँ मण्डल में शांति व्यवस्था कायम है”

जनपद में पुलिस विभाग द्वारा निरन्तर बाहरी लोगों के सत्यापन का कार्य जारी रहता है : मण्डलायुक्त दीपक रावत

जनपद में अवैध रूप से संचालित हो रहे 07 होटलों को सील किया गया है : जिलाधिकारी गर्ब्याल

आकश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2022, रविवार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी से वीसी में जुड़े मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि कुमाऊँ मण्डल में शांति व्यव्यस्था कायम है। इसके लिए सभी जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं समय समय पर मोनिटरिंग की जाती है। समस्त जनपद में पुलिस विभाग द्वारा निरन्तर बाहरी लोगों के सत्यापन का कार्य जारी रहता है। मण्डलायुक्त रावत ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया जाता है किंतु पुनः अतिक्रमण हो जाता है। इस सम्बंध में सम्बन्धित विभाग की जिम्मेदारी तय करनी होगी जिससे पुनः अतिक्रमण न हो। इसके साथ ही प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत असंगठित रूप से विकास न हो, इसके लिए समय समय पर मोनिटरिंग व निरीक्षण किया जाता है। किसी भी बड़े प्लाट का छोटे प्लॉट में विक्रय न हो इसके लिए सभी उप निबन्धक को निर्देशित किया गया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आज जनपद में अवैध रूप से संचालित हो रहे 07 होटलों को सील किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 04 नैनीताल, 02 मुक्तेश्वर व 01 भीमताल में होटल परिसम्पत्तियों को सील किया गया है तथा कल 05 परिसम्पत्तियों को सील किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि नियमों व मानकों की अनदेखी करने वाले होटल संचालकों के विरुद्ध ही कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का ध्येय है कि नियमों की अनदेखी न कि जाए, मानकों के तहत संचालित कर रहे होटल, रिसोर्ट व होम स्टे संचालकों को किसी भी दशा में परेशान नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राजस्व, पुलिस, वन व पर्यटन की संयुक्त टीम गठित की गई है जिसके द्वारा रामनगर के 40 रिसोर्ट में सीमांकन का कार्य किया गया था जिसमें से 30 रिसोर्ट में लगभग 50 मीटर तक अतिक्रमण पाया गया जिस सम्बन्ध में राज्य की पर्यटन पॉलिसी के अनुसार अतिक्रमित भूमि पर लीज की पॉलिसी का अनुपालन कराया गया है। इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ रहा है व मानकों के अनुसार होटल, रिसोर्ट का संचालन हो रहा है।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में 43 पटवारी क्षेत्र हैं जिसमें 330 राजस्व ग्राम शामिल है। नैनीताल में संगीन व गंभीर अपराध के सम्बन्ध में उसी दिन राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को वाद ट्रासंफर कर हो जाता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!