Breaking News :
>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला कार्यालय सभागार में की वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों की प्रभागवार गहनता से समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गुरूवार को जिला कार्यालय सभागार में वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों की प्रभागवार (डिवीजन) गहनता से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जो वन भूमि प्रस्ताव शासन, नोडल एवं भारत सरकार स्तर पर लम्बित हैं, उनका विभागीय वनाधिकारी नियमित फाॅलोअप करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में आपत्तियाॅ लगी हैं, उन आपत्तियों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद का भूमि बैंक बनाया जाये और जिन प्रकरणों में क्षतिपूरक भूमि की आवश्यकता है,उनके लिए शीघ्रता से क्षतिपूरक भूमि उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने लोनिवि के अभियंताओं को निर्देश दिये कि वे आवश्यकतानुसार अमीन की पूर्ति हेतु जिला कार्यालय में मांग पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि अमीनों की पूर्ति की जा सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वन, लोनिवि व अन्य सड़क निर्माण संस्थाऐं आपसी समन्वय से सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर ले। क्षतिपूरक भूमि हेतु सम्बन्धित विभाग प्रस्ताव बनाकर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि भूमि के चयन की कार्यवाही की जा सके।

समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई ने बताया कि पीएमजीएसवाई के 29 प्रकरण ऑनलाईन हैं जिसमें से 15 प्रकरणों में सैद्धान्ति तथा 11 में विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और दो प्रकरण यूज़र एजेंसी पर लम्बित है। अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खण्ड नैनीताल ने बताया कि 12 प्रकरण ऑनलाईन किये गये हैं जिसमें से 9 की सैद्धान्ति स्वीकृति मिल चुकी है तथा 3 प्रकरण नोडल स्तर पर लम्बित हैं। लोनिवि हल्द्वानी द्वारा 6 प्रकरण ऑनलाईन किये गये हैं जिसमें से 2 में विधिवत था 1 में सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है और 2 प्रकरण नोडल लेवल पर लम्बित हैं व एक प्रकरण में नोडल स्तर से आपत्तियां लगी हैं जिनका निस्तारण किया जा रहा है। लोनिवि भवाली डिवीजन के 15 प्रकरण ऑनलाईन किये गये हैं जिसमें से 6 की सैद्धान्तिक स्वीकृति व 5 का अन्तिम अनुमोदन हो चुका है और 2 प्रकरण नोडल स्तर पर व 2 लोनिवि स्तर पर लम्बित हैं जिनका निस्तारण किया जा रहा है। (प्रान्तीय खण्ड) लोनिवि नैनीताल के 15 प्रकरण ऑनलाइन है जिसमें से 3 में विधिवत तथा 7 प्रकरणों में सैद्धान्ति स्वीकृति मिल चुकी है तथा 5 प्रकरण विभिन्न स्तरों पर लम्बित हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि रामनगर ने बताया कि रामनगर डिवीजन के 13 प्रकरण ऑनलाइन हैं जिसमें से 4 में विधिवत व 2 में सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने 7 प्रकरणों के विभिन्न स्तरों पर चल रही कार्यवाही की जानकारी दी।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल, उप जिलाधिकारी प्रतीक जैन, विनोद कुमार, अनुराग आर्य, अधिशासी अभियंता एआर उनियाल, दीपक गुप्ता, एबी काण्डपाल, महेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, संजीव राठी, उप प्रभागीय वनाधिकारी राम कृष्ण मौर्य आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!