Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में हुई जनपद स्तरीय पर्यावरण समिति की जिला/राज्य पर्यावरणीय योजना परामर्शी कार्यशाला/बैठक

जनपद देहरादून की पर्यावरण योजना ड्राफ्ट के संबंध में हुई विस्तार से चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2022, गुरुवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पर्यावरण समिति की जिला/राज्य पर्यावरणीय योजना परामर्शी कार्यशाला/बैठक ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद देहरादून की पर्यावरण योजना ड्राफ्ट के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिलाधिकारी को जनपद हेतु बनाई गई अपशिष्ट प्रबन्धन कार्ययोजना की जानकारी दी गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अपशिष्ट प्रबंधन हेतु यूएलबीवार प्लान बनाने के निर्देश दिए साथ ही किस यूएलबी में क्या कार्य किया जा रहा है, इसकी पूर्ण जानकारी/सूचना हो उसके उपरान्त ही अपशिष्ट प्रबंधन का जिला प्लान बनाया जाए जिससे किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न रहे। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन की ठोस कार्य योजना बनाने पर जोर दिया तथा सुझाव भी लिए गए। बैठक में जनपद में उत्सर्जित तुरंत अपघटनशील जैव अपशिष्ट (आरबीडब्लू) जैव अपघटशील अपशिष्ट (बीडब्लू) अजैव अपघटनशील अपशिष्ट एनबीडब्लू, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्लूएम) के विकल्प, नगर निगम, नगर पालिका परिषद स्तर पर अपशिष्ट से माइक्रोबियल जैव खाद्य (एमबीसी) आदि के बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नितिशमणी त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि अपशिष्ट प्रबंधन की कार्य योजना प्रदूषण नियंत्रण कन्ट्रोल बोर्ड की वेबसाइड पर अपलोड करने के उपरान्त एक सप्ताह तक जनमानस के सुझाव प्राप्त किए जाएंगे यदि कोई सुझाव शामिल किए जाने योग्य होगा, उसे भी कार्य योजना में शामिल किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी नितिशमणी त्रिपाठी, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, उत्तराखण्ड प्रदूषण बोर्ड से आर.के चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!