Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कार्य में लापरवाही पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने लोनिवि के अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

  • समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री की चेतावनी, कार्य प्रणाली में सुधारात्मक रवैया न अपनाया तो होगी कार्यवाही
  • भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भी किया वर्चुवल प्रतिभाग।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2021, शनिवार, रूद्रपुर। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में जहाँ एक ओर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों की जमकर क्लास ली वहीं उन्होंने इससे पूर्व जिला भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में जाकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी वर्चुवल शामिल होकर प्रतिभाग किया।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो बजट जिस मद में आवंटित किया गया है उस कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ शत-प्रतिशत खर्च करना सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी से कहा कि जिस विभागाध्यक्ष द्वारा बजट पूर्ण खर्च नहीं किया जायेगा, उसको प्रतिकूल प्रविष्ठि देना सुनिश्चित करें।

बैठक में स्थानीय विधायकों ने कार्य में शिथिलता और लापरवाही के लिए जब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की शिकायत की तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लेते हुए फटकार लगाई। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों से जल्द ही अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में जो कोविड-19 संक्रमण की रोक-थाम, टीकाकरण व विकास कार्य किये जा रहे हैं, वह सराहनीय है, लेकिन इससे भी और अधिक मेहनत से कार्य करने की जरूरत है।

जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी को कहा कि एनएच, एनएचएआई व लोनिवि द्वारा किये जा रहे कार्यों की माॅनिट्रिंग करते हुये उनकी समीक्षा भी करें। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की सूची शीघ्र उपलब्ध करायें व जो अधूरे कार्य हैं, उसे शीघ्र पूर्ण करें व प्रस्ताव बनाने से पहले कार्यों का भली-भाँति परीक्षण कर ले तभी शासन को प्रस्तुत करें। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि कार्य प्रणाली में सुधारात्मक रवैया अपनाये नहीं तो प्रतिकुल प्रविष्ठि अमल में लायी जायेगी।

जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण भी करें ताकि कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनी रहे। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सकें। उन्होंने जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोक-थाम के लिये टेस्टिंग/सैम्पलिंग बढ़ाने व संक्रमित व्यक्ति को तत्काल उचित उपचार मुहैया कराने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।

जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० डी.एस. पंचपाल को निर्देश दिये कि आशा, आँगनबाडी, एएनएम को ऑक्सीमीटर, थर्मामीटरी, मास्क, सैनेटाईजर आदि उपलब्ध करायें ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों की जाँच भली-भाँति हो सकें। उन्होंने कहा कि टैस्टिंग, वैक्सीनेशन की इस तरह से प्लानिंग करें कि आम आदमी को सरलता से इसका लाभ मिल सकें। जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा के दौरान कहा कि कोरानो संक्रमण के दौरान आम जनता द्वारा यह भी शिकायतें आयी हैं कि कतिपय निजी अस्पतालों द्वारा ईलाज के एवज में अधिक धनराशि ली जा रही थी। उन्होंने कहा कि इन मामलों को गम्भीरता को देखते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुये शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में अवैध खनन पर भी रोक लगाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन लाभार्थियों के राशन कार्ड ऑनलाईन नहीं हुये हैं, उन्हें भी राशन देने की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करें व उनकी सूची शासन को उपलब्ध करायें। इस विषय में उन्होंने सचिव खाद्य से फोन पर वार्ता भी की।

जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो लोग ठेली, फड़ लगाकर अपना गुजर-बसर करते हैं उन लोगों को स्थाई जगह चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करें। जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आधुनिक पद्धति के आधार पर कृषि को बढ़ावा दिया जाये व मार्केट की माँग के अनुसार कृषि की जाये, जिससे कि लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें व उनका जीवन स्तर उपर उठ सकें।

जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि सम्बन्धित विभाग प्रिन्ट, इलैक्ट्राॅनिक, सोशल मीडिया के माध्यम से विकास योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि जनपद में बढ़ते हुये नशे के ग्राफ को रोकने के लिये गोपनीय तरीके से छापामारी करते हुये आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने अवगत कराया कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोक-थाम के लिये निरंतर सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा मिल कर आपस में समन्वय बनाते हुये कार्य किया जा रहा है व समय समय पर सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का अनुपालन कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये जाते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने पाॅवर प्रजेन्टेशन के माध्यम से वर्तमान में कोविड-संक्रमण की स्थिति व संक्रमण की रोक-थाम, जिला योजना संरचना आजीविका के अन्तर्गत कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, दुग्ध आदि किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विभिन्न ग्रोथ सेन्टरों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, पुष्कर सिंह धामी, आदेश सिंह चैहान, मेयर रामपाल सिंह, उषा चौधरी, अपर जिलाकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० डीएस पंचपाल, मुख्य नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, मुख्य उद्यान अधिकारी एच.सी. तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि महिपाल सिंह रावत, ईई जल संस्थान तरूण शर्मा, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी डॉ० महेश कुमार, जिला अर्थ एवं संध्याधिकारी ललित चन्द्र आर्य सहित सम्बन्धित विभागों के अधकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!