Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केन्द्रीय पोषित, राज्य पोषित, जिला योजना एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

  • ‘‘सभी विभाग तेजी से अपनी प्रगति बढायें” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्रीय पोषित, राज्य पोषित, जिला योजना और बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित वाह्य सहायतीत एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रमों में अभी तक प्राप्त की गयी प्रगति की समीक्षा की गयी।

बैठक में जिला योजना की समीक्षा के दौरान कई विभागों द्वारा अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम धनराशि व्यय करने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताते हुए योजना में संतृप्त विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जिला योजना अन्तर्गत आंवटित धनराशि हर हाल में माह दिसम्बर तक शत् प्रतिशत् व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंनेे सभी विभागों को विभिन्न मदों में अपने खर्च की वित्तीय प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बैठक तक जो विभाग अपनी खर्च की प्रगति सुधार नहीं लाएगें, उनकी जवाबदेही तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। विशेषकर जो विभाग अभी तक प्रगति में ‘डी’ व ‘सी’ श्रेणी में बने हुए हैं वे प्रगति में त्वरित सुधार करते हुए यथाशीघ्र ‘ए’ व ‘बी’ श्रेणी में आयें।

जिलाधिकारी ने अर्थ एवं संख्याधिकारी को भी निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों की अवमुक्त की जाने वाली धनराशि को भी तत्काल अवमुक्त कर दें तथा विभागों से प्रगति विवरण का विवरण भी लगातार अद्यतन करते रहें। उन्होंने कृषि, उद्यान, भेषज, पशुपालन, रेशम, मत्स्य पालन जैसे नाॅन कन्स्ट्रक्शनल विभागों को निर्देशित किया कि दिसम्बर माह में होने वाली समीक्षा बैठक में ऐसे सभी विभाग अपने-अपने आउटकम का प्रजेन्टेशन देंगे जो भी वे अपने विभिन्न कार्य कर रहे हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!