Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता की

जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2022, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कलेक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता की। जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए उद्योगपतियों की समस्याओं कि ठोस एवं त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक आस्थान पटेल नगर मे नालियों की नियमित साफ-सफाई एवं मरम्मत हेतु नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर आयुक्त को लालपुर से औद्योगिक आस्थान मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायतों के निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र आईआईई सेलाकुई में स्थाई शौचालयों की व्यवस्था होने तक मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था हेतु सिडकुल को निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान में शौचालय निर्माण के कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र आईआईई सेलाकुई के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु में सिडकुल तथा मैसर्स वैपकॉस के मध्य एमओयू हो गया है। 15 अगस्त 2022 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने उद्योग संगठन के पदाधिकारियों के आग्रह पर नगर निगम के अधिकारियों को औद्योगिक आस्थान की नालियों की मरम्मत एवं साफ सफाई किए जाने तथा लालपुर से औद्योगिक आस्थान मार्ग पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की सड़क में स्थित गड्ढों को भरने पर कार्रवाई के संबंध में जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को गड्ढे भरने की कार्रवाई शीघ्र आरंभ करने निर्देश दिए। बैठक में सेलाकुई क्षेत्र में 220 केवीए सब स्टेशन का निर्माण के संबंध में जानकारी लेने पर अवगत कराया गया कि जनवरी 2022 में परियोजना के कार्यों हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था बनाने हेतु जिला पंचायत से समन्वय के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को औद्योगिक आस्थान विकास नगर में मूलभूत सुविधायें यथा नाली निर्माण बाउंड्री वॉल, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम को एक सप्ताह के भीतर मोहब्बेवाला औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर विक्रम, रेहड़ी, ठेली, खोखा आदि द्वारा किए गए। अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्योग बंधुओं से आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु अपील की। उन्होंने सभी औद्योगिक आस्थानो में तिरंगा लगाने के साथ ही उद्योगो में कार्यरत कार्मिकों एवं श्रमिकों को तिरंगा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अध्यक्ष इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन पंकज गुप्ता, एलडीएम पीएनबी अभिषेक व्यास, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अजंली रावत, एई सीपीडब्लूडी मुकेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिक एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!