Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जागड़ा आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकराता को जागड़ा आयोजन हेतु संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त, 2022, मंगलवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में हनोल देवता मंदिर त्यूणी में जागड़ा आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उप जिलाधिकारी त्यूणी को 20 अगस्त तक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समुचित व्यवस्थायें बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने हेतु मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने उप जिलाधिकारी चकराता/त्यूणी एवं जिला पर्यटन अधिकारी को जागड़ा के दौरान विभिन्न व्यवस्थायें बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकराता को जागड़ा आयोजन हेतु संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था के साथ ही मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों में वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे मलवा हटाने व झाड़ी साफ करने के निर्देश दिए तथा जहां पर मरम्मत कार्य किए जाने है वहां पर तत्काल कार्य करें। उन्होंने परिवहन विभाग को जागड़ा दिवस 30 एवं 31 अगस्त को विभिन्न रूटों पर परिवहन व्यवस्था बनाने तथा निर्धारित किराया से अधिक न वसूला जाए इस पर ध्यान देने, पुलिस विभाग को ओवरलोडिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्थायें बनाने, स्वास्थ्य विभाग को दवाईयाँ, एम्बुलेंस के साथ ही नजदीकि चिकित्सालय में व्यवस्थायें बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही वैकल्पिक हैलीपेड हेतु स्थान चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं पर्याप्त मात्रा में शौचालय आदि व्यवस्थायें बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में उप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, प्रभारी वनाधिकारी चकराता कल्याणी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, पुलिस उपाधीक्षक संदीप नेगी, भारतीय पुरातत्व विभाग से मनोज कुमार सक्सेना, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह सहित लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिकों सहित सचिव मंदिर समिति मोहन लाल सेमवाल, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, पुजारी राजेन्द्र नौटियाल प्रबंधक नरेन्द्र नौटियाल उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!