Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण, संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2022, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज प्रातः तहसील सदर का औचक निरीक्षण करते हुए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपना वाहन तहसील चौक पर रोककर वहाँ से पैदल ही तहसील परिसर पहुँची। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील कार्यालय में आने वाली शिकायतों/प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें तथा पत्रावलीयों का ठीक प्रकार से रख-रखाव करें ताकि तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर को तहसील में संचालित व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।

आज प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी तहसील चौक से अपने वाहन से उतरकर पैदल ही अकेली तहसील पहुँची। उन्होंने तहसील के शिकायत पंजिका कक्ष से औचक निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य कार्यालय कक्ष का औचक निरीक्षण करते हुए संचालित कार्य एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील परिसर में खतौनी कक्ष के बाहर खतौनी नकल लेने वाले लोगों से बातचीत करते हुए तहसीलदार को नियमानुसार नकल देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नकल दस्तावेज की दरों की सूची भी अंकित करें ताकि लोगों को सुविधा मिल सकें। इसके उपरान्त उन्होंने तहसीलदार कक्ष तथा अन्य स्टाॅफ कक्षों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित कार्मिकों से संपादित कार्यों के बारे में जानकारी ली। जबकि तहसीलदार न्यायालय कक्ष में निरीक्षण के दौरान कुछ अव्यवस्था पाई गई, जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पेशकार को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के कड़ी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय परिसर में पहुँचे लोगों की समस्या को सुनते हुए तत्काल तहसीलदार एवं संबंधित पटल प्रभारी को निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तहसील कार्यालय परिसर में संपादित कार्यों के कक्ष के बाहर साइनबोर्ड एवं नेमप्लेट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पहुँचे लोगों की शिकायत सुनी तथा उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तहसील परिसर में सुव्यवस्था बनाये रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय में अपने कार्यों को पहुँचे लोगों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सोहन सिंह रांगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!