Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जनवरी, 2023, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कृत कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत आछादित विद्यालयों में एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों को आच्छादित किये जाने की धीमी प्रगति एवं संयुक्त निरीक्षण आख्या प्राप्त होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए किए गए कार्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूलों, आँगनबाड़ी केन्द्रों तथा ग्राम पचांयतों में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्याें के संबंध में संबंधितों से प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कन्ट्रोल रूम बनाकर टेण्डर प्रक्रिया की स्थिति, आँगनबाड़ी एवं स्कूल की आछादित प्रगति की स्थिति, हर घर नल (जल सहित) के अन्तर्गत प्रतिदिन की प्रगति की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक सप्ताह मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में वर्ष 2022-23 में हर घर नल योजना के लक्ष्य के सापेक्ष 95.48 प्रतिशत प्राप्त किया है जिसमें 127731 घरों के सापेक्ष 121960 घरों को आछादित किया गया है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए संबंधित ग्राम पचांयत प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाए। वर्ष 2022-23 जनपद में विद्यालयों को आछादित करने के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 35.86 प्रतिशत तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों का 37 प्रतिशत रही।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, एस.ई. जल संस्थान नमित रमोला, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!