Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विजय दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ली अधिकारियों की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में विजय दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के प्रति आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को सम्मान अर्पित करने हेतु 16 दिसम्बर को विजय दिवस मनाया जाता है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल गाँधी पार्क में सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैनिक कल्याण अधिकारी को आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सैनिक एवं वीर नारियों के आवागमन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम को सफाई व्यवस्था विद्युत विभाग को कार्यक्रम के दौरान र्निबाद विद्युत व्यवस्था, जल संस्थान को पेयजल, पुलिस को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चैक-चैबंद रखने के निर्देश दिए। तथा लोनिवि के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे मंच आदि व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप जांचने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅo एस.के. बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, सहायक नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सी.बी.एस. बिष्ट, अधि.अभि. विद्युत गौरव सकलानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!