Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देश भ्रमण पर निकली साईकल राईडर सुश्री आशा मालवीय से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2023, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय में देश भ्रमण पर निकली साईकल राईडर सुश्री आशा मालवीय से मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सुश्री आशा मालवीय को जनपद देहरादून की ओर शाॅल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर हौसला बढाया। जिलाधिकारी ने सुश्री मालवीय एकल महिला साईकिल यात्री की इस महिला सशक्तीकरण की पहल को सराहते हुए कहा कि उनकी यात्रा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश देती हैं तथा महिलाओं को हार न मानने के लिए जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि मन में जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है इस बात को चरितार्थ कर रही है। उनका यह कार्य बालिकाओं/महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

अवगत कराना है कि ग्राम नाटाराम जनपद राजगढ़ मध्यप्रदेश निवासी सुश्री आशा मालवीय द्वारा सम्पूर्ण भारत की (एकल महिला) साइकिल यात्रा करके महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण विषय पर देशवासियों को जागरूक किया जा रहा है। सुश्री मालवीय विगत 01 नवम्बर, 2022 को अपने राज्य मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर भोपाल से साइकिल यात्रा प्रारम्भ करते हुए इन्होंने 23 राज्यों से होते हुए 19750 किमी० से ज्यादा दूरी तय करके उत्तराखण्ड मे 24वें राज्य के रूप में साइकिल यात्रा पर हैं। सुश्री मालवीय द्वारा 28 राज्यों की कुल 25,000 किमी० की साइकिल यात्रा पूरी करके देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त, 2023 को अभियान का समापन करने का लक्ष्य रखा गया है।

सुश्री आशा मालवीय एक निर्धन परिवार से हैं, जिनके पिता नहीं है, फिर भी उन्होंने अपने जज्बे को कम नहीं होने दिया। सुश्री मालवीय ने अब तक विभिन्न राज्यों 17 मुख्यमंत्री, 17 राज्यपाल से मुलाकात की तथा अबतक लगभग 1 हजार आईएएस तथा 1 हजार आईपीएस अधिकारियों के साथ ही 15 राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर चुकी हैं। सुश्री मालवीय ने बताया कि वे अब तक महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के 300 से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!