Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लॉकडाउन के दौरान की गई विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का विवरण

आकाश ज्ञान वाटिका। गुरुवार, 16 अप्रैल 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि
आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, एस्काॅन इन्टर नेशनल सोसायटी देहरादून, वेस्ट वाॅरियर संस्था, एल्थम बेकरी, महादेव ऐसोसिएट्स, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल. रोड चौक देहरादून, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्ट नगर देहरादून, दून फ्री फूड, शिल्पा प्रोडक्शन द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

[box type=”shadow” ]5411 भोजन पैकेट  वितरित 

  • जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5411 व्यक्तियों को  भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 1 वरिष्ठ नागरिक, 40 विद्यार्थी, थाना पटेलनगर में 700, दीपनगर में 900, चकशाह नगर में 1000, धारा चैकी में 200, चैकी इन्दिरा नगर में 350, चैकी पटेलनगर में 600, कारगी काली मन्दिर में 135, बंजारावाला में 100, नत्थनपुर में 70, बाईपास चैकी में 150, नगर निगम में 200, ट्रांस्पोर्टनगर में 200, चन्द्रबनी में 80, चैयला में 60, गौतमकुण्ड में 30, थाना रायपुर में 200, सीमाद्धार में 30, जी.एम.एस. रोड में 30, गोविन्दगढ में 35, जाखन चौक में 300 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किया गये।
  • जिला प्रशासन देहरादून को ऑनलाइन ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए अमन अपार्टमेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 33 अन्नपूर्णा किट, श्री हेमन्त राणा, सहस्त्रधारा रोड 100 भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

4911 अन्नपूर्णा राशन किट किये गये वितरित 

  • जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 4911 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, थाना कैंट में 50, थाना पटेलनगर में 285, थाना डालनवाला में 130, थाना रायपुर में 240, थाना कोतवाली में 550, थाना प्रेमनगर 100, तहसील ऋषिकेश 2400, थाना राजपुर में 400, थाना विकासनगर में 250, थाना नेहरू कालोनी में 300, तहसील सदर में 206 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। लाॅकडाउन अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक  संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज भोजन बनाने वाली संस्था श्री सत्य सांई मंदिर ट्रस्ट, श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर समिति, केतन आनन्द, ओंकार रोड देहरादून निकट जी.पी.ओ., इस्कान इंटरनेशल सोसायटी देहरादून के किचन का निरीक्षण जिला प्रशासन की टीम द्वारा किया गया।

1569 निराश्रित पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया

  • जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 1569 निराश्रित पशुओं जिसमें 995 श्वान, 539 गौवंश एवं 35 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

कन्ट्रोलरूम में कुल 33 काॅल प्राप्त हुई

  • कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 33 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 3, भोजन हेतु 3,  राशन हेतु 23 एवं मेडिकल सहायता हेतु 4 काॅल प्राप्त हुई।

सस्ते दरों पर 71.35 क्विंटल सब्जियों का विक्रय

  • जनपद के देहरादून सदर, विकासनगर एवं डोईवाला में 30 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 50 की दर से 1500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 71.35 क्विंटल सब्जियों का विक्रय किया गया।

खाद्यान  दुग्ध तथा गैस सिलेण्डर वितरित किये गये

  • दुग्ध विकास विभाग द्वारा भगत सिहं कालोनी, कारगी ग्रान्ट एवं लक्खीबाग में कुल 930 ली० दूध तथा जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 78 लक्खीबाग में 55, एवं कारगीग्रान्ट में 45 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।
    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 453 तथा लक्खीबाग क्षेत्र में 312 उपभोक्ताओं को खाद्यान  उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार भगत सिंह कोलोनी में 03 मोबाईल वैन के माध्यम से फल-सब्जी का वितरण किया गया।

मोबाईल एटीएम वैन उपलब्ध

  • प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3347 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।  आज कारगीग्रान्ट में जनसुविधा हेतु मोबाईल एटीएम वैन उपलब्ध रही तथा कल 17अप्रैल 2020 को लक्खीबाग क्षेत्र में मोबाईल एटीएम वैन उपलब्ध रहेगी।  [/box]

कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु नियुक्त विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के  आज कुल 148 कार्मिकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें पीआरडी स्वयं सेवक, वाहन चालक तथा राधा स्वामी कम्युनिटी किचन के 95, कौशल विकास केन्द्र ग्रीन पार्क के 18 कार्मिक तथा एनसीसी के 35 कैडिट शामिल है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!