Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौहम्मदपुर बढ़कली में आयोजित शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया

जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को कैटल फीड, हरा चारा एवं पशुओं की दवाईयाँ वितरित की गयी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को वन गुर्जरों के पशुओं को शिविर के माध्यम से चिकित्सा एवं दवाईयाँ इत्यादि वितरण करने हेतु समिति गठित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के कांसरो एवं मोतीचूर रेंज में निवासरत वन गुर्जरों के पशुओं की चिकित्सा, दवाईयाँ एवं पशु चारा वितरण हेतु पंचायत भवन प्रतीतनगर रायवाला में तथा मौहम्मदपुर बढ़कली क्षेत्र में निवासरत वन गुर्जरों के पशुओं के लिए चिकित्सा, दवाईयां एवं पशु चारा वितरण हेतु राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौहम्मदपूर बढ़कली में शिविर का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौहम्मदपुर बढ़कली में आयोजित शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को कैटल फीड, हरा चारा एवं पशुओं की दवाईयाँ वितरित की गई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं रेंजर को लाभार्थियों को मापदण्ड के अनुसार सामग्री वितरित करने के निर्देश दिए तथा समय-समय पर शासन एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन गुर्जरों के पशुओं की चिकित्सा एवं दवाईयाँ तथा कैटल फीड वितरण करने हेतु वन गुर्जर निवासरत क्षेत्रों में शिविर लगाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान मौहम्मदपूर बढ़कली में समशेर, वीरू, अमीन, लियाकत अली, सफी, मीर हम्मजा, जहुरू हुसैन, लाल सैन आदि लाभार्थियों को पशु चारा एवं पशुओं की दवाईयां वितरित की गई। जिलाधिकारी ने इस दौरान रेंजर वन विभाग से वन गुर्जरों के निवारत रहने एवं विस्थापन आदि के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने वन गुर्जरों को मानक के अनुरूप हर संभव मद्द करने का भरोसा दिया।
जबकि मोतीचूर रेंज एवं कांसरो रेंज के पंचायत भवन प्रतीत नगर रायवाला में आयोजित शिविर में मोतीचूर रेंज के आजाद हुसैन, मीर हम्मजा, हिमाकत अली, अमीर, फिरोजदीन, गुलामदीन, सराफत तथा कांसरो रेंज के तालिब हुसैन, अब्दुल रहमान, अब्दुल करीम, बसीर, अलीजान, मौहम्मद सफी, सफी, लियाकत अली, जैतुन, मौहम्म्द इब्राहिम, गुलाम रसुल, सफरूदीन, वीरूदीन, अमीर हम्जा, अली हुसैन, माम हुसैन, जहुर हुसैन, मौहम्मद अली, लियाकत, शमशाह, जैतुन वीन, सतार, गुलाम रसूल आदि लाभार्थी वन गुर्जर पशुपालक परिवारों को पशुओं के लिए चिकित्सा, दवाईयां एवं पशु चारा वितरण किया।

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० विद्यासागर कापली, रेंजर महेश चन्द्र सेमवाल, महेन्द्र गिरि एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० अमित वर्मा, डाॅ० सपना मिश्रा, डाॅ०राजेश रतूड़ी सहित पशु चिकित्सा विभाग की टीम एवं वन विभाग की टीम सहित लाभार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!