Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में आम जनता की जनसमस्यायें सुनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2022, बुधवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में आम जनता की जनसमस्यायें सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा राजस्व, अतिक्रमण, सड़क, विद्युत, नजूल भूमि, पेयजल, अतिक्रमण, पेंशन आदि से सम्बन्धित 52 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान ककोड़ डीकर सिंह ने अपने आवेदन में अवगत कराया कि विकास खण्ड ओखलकाण्डा में अस्थायी खण्ड भवाली के अन्तर्गत मोटर मार्ग खनस्यू से पतलोट, अमजड, मीडार, रीठा साहिब, चम्पावत ताकिल मोटर मार्ग में खुटका गधेरे मंे विगत अक्टूबर 2021 में आपदा आने से कॉजवे बह जाने के कारण ग्रामवासिंयों के आवगमन के साथ-साथ फल, सब्जी मण्डी के लिए नहीं जा पाने के कारण किसानों को परेशानियों से सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से कॉजवे निर्माण कराने की मांग रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को सर्वे बनाकर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

ओखलकांडा, पतलोट निवासी आन सिंह मटियाली ने अवगत कराया कि अटल उत्कृष्ट शहीद बहादुर सिंह मटियाली विद्यालय पतलोट के मुख्य द्वार एवं 900 मीटर चाहरदीवारी तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति दे दी गई थी, लेकिन आज तक कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिला योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित करने के निर्देश दिये।

अध्यक्ष श्रीराम कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी ने आवेदन द्वारा अवगत कराया कि ग्राम करायत चतुर सिंह के अन्तर्गत जयश्री राम कॉलोनी में सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है आम जनमानस को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, डामरीकरण की मांग रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को जांच कर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये।

देवलचौड़ निवासी तारा देवी ने प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि उनके पति उत्तराखण्ड परिवहन निगम में सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य करते थे, वर्ष 2018 में उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी, उन्होंने मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति देने की प्रार्थना की। जिस पर जिलाधिकारी ने आरएम रोडवेज को नियमानुसार नियुक्ति देने के निर्देश दिये।

जवाहर ज्योति दमुवांढूगा निवासी मनोज गोस्वामी ने अपने पत्र के द्वारा अवगत कराया कि जवाहर ज्योति मल्ला चौफुला वार्ड न-2 कालीका मन्दिर के पास भू माफियाओं द्वारा मिट्टी का खुदान कर अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जिससे बरसाती नाले का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिये।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!