Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भीमताल ब्लाक के अलचौना ग्राम में जल जीवन मिशन का किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी 2023, सोमवार, नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भीमताल ब्लाक के अलचौना ग्राम में जल जीवन मिशन का किया स्थलीय निरीक्षण।
जलजीवन मिशन के अन्तर्गत मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर अधिशासी अभियंता जलजीवन मिशन विपिन कुमार को लगाई कड़ी फटकार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी को अधिशासी अभियंता के स्पष्टीकरण के दिये निर्देश।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा जनपद में समस्त जलजीवन मिशन के अन्तर्गत जो भी कार्य होंगे उपजिलाधिकारी समिति गठित कर सत्यापन करेंगे।
जिलाधिकारी ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यो में खामियाँ पायी जाने पर डॉ० संदीप तिवारी को सम्बन्धित ठेकेदार का भुगतान रोकने के दिये निर्देश।

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने सोमवार को भीमताल ब्लाक के अलचौना ग्राम में जलजीवन मिशन योजना के अन्तर्गत होने वाले कार्यो का 9 किलोमीटर पैदल चलकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी मौके पर उपस्थित थे। जलजीवन मिशन के अन्तर्गत बिछाई गई पाईप लाइनों का मानकों के अनुसार कार्य नही पाये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा अधिशासी अभियंता जलजीवन मिशन को कड़ी फटकार लगाते हुये कहा कार्य मानकों के अनुरूप किये जायें।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र मे जल स्रोतों का क्षेत्रवासियों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा वार्ता के उपरान्त पानी का सा्रेत योजना हेतु सही बताया गया। यह योजना 9 किमी लम्बी योजना है, जिसकी लागत लगभग 95 लाख है जिससे 4 तोक अलचोना के लोग लाभाविन्त होंगे जिसमें 130 से 140 परिवार निवास करते हैं।

जिलाधिकारी ने मौके पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्यो में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्वता के मानकों के अनुरूप हों। मौके पर अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि उक्त योजना का 70 प्रतिशत भौतिक प्रगति तथा 55 प्रतिशत वित्तीय प्रगति की जा चुकी है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उक्त योजना का वर्क प्लान मांगने पर अधिशासी अभियंता द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि जहाँ योजना का भुगतान किया गया है वहां योजना मानक अनुरूप नहीं पाई गई।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने मुख्य विकास अधिकारी को अधिशासी अभिंयता के स्पष्टीकरण के साथ ही ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने कहा जहाँ-जहाँ कमियाँ पाई गई हैं एक सप्ताह के भीतर कार्य दोबारा करने के भी निर्देश मौके पर दिये, साथ ही जिन स्थानों पर वाटर रिजर्ववेयर प्रारम्भ नही करने पर कडी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि वाटर रिजर्ववेयर कार्य एक सप्ताह के भीतर प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद नैनीताल मे गतिमान समस्त जलजीवन मिशन की योजनाओं को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में समितियाँ गठित करते हुये भौतिक सत्यापन करायें जनपद में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यां का पाँच प्रतिशत भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा स्वयं किया जायेगा।

निरीक्षण दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, पीडीडीआरडीए अजय सिंह के साथ ही ग्राम प्रधान तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!