Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने 3 मई से प्रारम्भ होने जा रही यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की ली महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2022, शनिवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी ने जल संस्थान, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पंचायत आदि यात्रा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को यात्रा मार्गों, गंगोत्री पैदल मार्ग, सड़क मार्गों के मुख्य पड़वों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये l

जिलाधिकारी ने तीर्थ यात्रियों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गंगोत्री मन्दिर परिसर, हिना चेक पोस्ट व गंगनानी आदि यात्रा मार्गों के मुख्य पड़वों पर लाउडस्पीकर माइक लगाने के निर्देश पुलिस व पर्यटन विभाग को दिये l ताकि विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्रियों को यात्रा सबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त हो सके l जिलाधिकारी ने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि यात्रा पर आने वाले सभी अगन्तुकों व श्रद्धालुओं के साथ “अतिथि देवों भवः” का व्यवहार बनाये रखे l उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर जहां – जहां सड़के संकरी है या पत्थर आदि सड़कों के किनारों पर पड़े है l लोनिवि व बीआरओ शीघ्र उन जगहों के मार्गों को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें l

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों के आवश्यक स्थानों व गंगोत्री धाम के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरों को चालू स्थिति में रखने के निर्देश पुलिस महकमें के अधिकारियों को दिये l उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुये संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाय l

बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0एस0 चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीन कुश, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीएस डोगरा, ईई विद्युत मनोज गुसाईं, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!