Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

एसजेवीएन के निदेशक(वित्त) ने उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी से और अधिक नवीकरणीय विद्युत परियोजनायें आबंटित करने का किया आग्रह

निदेशक (वित्त), एसजेवीएन ए.के. सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

पारासन सोलर पार्क में आबंटित 75 मेगावाट सोलर परियोजना में हो रही प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, शिमला। निदेशक (वित्त), एसजेवीएन ए.के. सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पारासन सोलर पार्क में आबंटित 75 मेगावाट सोलर परियोजना में हो रही प्रगति के संबंध में अवगत कराया। यह सोलर पार्क उत्तर प्रदेश के कानपुर के समीप जालौन जिले की कल्‍पी तहसील में अवस्थित है।

निदेशक (वित्त), एसजेवीएन ए.के. सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि एसजेवीएन ने परियोजना की इंजीनियरिंग, प्रापण एवं निर्माण (ईपीसी) कार्य को मैसर्स सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को अवार्ड किया है। परियोजना के विकास में लगभग 392 करोड़ रुपए का निवेश संभावित है। परियोजना को जुलाई 2022 तक कमीशन किया जाना प्रस्‍तावित है।

एसजेवीएन निदेशक (वित्त) ए.के. सिंह ने आगे बताया कि एसजेवीएन ने यह परियोजना उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीएनईडीए) द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से 2.68 प्रति यूनिट के टैरिफ पर 25 वर्षों के लिए हासिल की है। यह परियोजना 25.06% के कैपेसिटी यूटिलाईजेशन फैक्‍टर (सीयूएफ) के साथ 168 मिलियन यूनिट का वार्षिक विद्युत उत्‍पादन तथा 25 वर्षों में 4205 मि.यू. का विद्युत उत्‍पादन करेगी।

यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड) तथा एसजेवीएन के मध्‍य 25 वर्षों के लिए विद्युत खरीद अनुबंध (पीपीए) पर पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से एसजेवीएन को राज्य में और अधिक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनायें आबंटित करने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए नन्‍द लाल शर्मा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने कहा कि एसजेवीएन के पोर्टफोलियों में वर्तमान में 11000 मेगावाट से अधिक की विद्युत परियोजनायें हैं। इस प्रकार की पहले वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2023 तक 12000 मेगावाट तथा 2040 तक 25,000 मेगावाट के विद्युत उत्‍पादन के एसजेवीएन के लघु-मध्‍यम-दीर्घकालि‍क उद्देश्‍यों को पूरा करने के साझा विज़न को प्राप्‍त करने में सक्षम बनाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!