Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

डीआइजी ने कहा, थानों में पड़े लावारिस वाहनों की नीलामी की जाए

डीआइजी जगतराम जोशी ने सोमवार को कहा कि थानों में छह माह से लावारिस पड़े वाहनों को नीलाम किया जाए और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध गुंडा व गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाए। साथ इनकी अवैध तरीके से जोड़ी गई संपत्ति का पता लगाकर उसे जब्त किया जाए। वह सोमवार को मंडल के पुलिस कप्तानों की बैठक ले रहे थे।

मालखाना मोहर्रिर को मालों के निस्तारण के लिए लक्ष्य दिया जाए

डीआइजी ने कहा कि लावारिस वाहनों की नीलामी के साथ ही मालखाना मोहर्रिर को मालों के निस्तारण के लिए लक्ष्य दिया जाए। जो मालखाना मोहर्रिर समय पर मालों का निस्तारण करते हैं, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाए। डीआइजी ने जनपदों के अपराधों की समीक्षा करते हुए वांछित बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया।

आटो लिफ्टर गिरोह पकड़ बरामद करें वाहन

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर डीआइजी ने चिंता जताते हुए सभी कप्तानों को चोरियों पर अंकुश लगाकर आटो लिफ्टर गिरोह को पकडऩे व वाहन बरामद करने के निर्देश दिए। सीनियर सिटीजन दिवस पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर कप्तानों से अपने स्तर से इसकी समीक्षा करने के लिए कहा। डीआइजी ने कहा कि अधिक से अधिक सीनियर सिटीजन से व्यक्तिगत या मोबाइल से संपर्क कर कुशलता लेकर समस्याएं पूछी जाएं। स्कूल खुलने व छुट्टी के समय आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती करने व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी कहा।

दहेज उत्पीडऩ के मामलों में तुरंत न दर्ज करें मुकदमा

बैठक के दौरान डीआइजी ने दहेज उत्पीडऩ के मामलों में तुरंत मुकदमा दर्ज न कर दोनों पक्षों की दो से तीन बार काउंसलिंग कराने के भी निर्देश दिए। डीआइजी ने कहा कि पारिवारिक मामलों में कानूनी कार्रवाई करने से पहले परिवारों को जोडऩे की कोशिश की जानी चाहिए। महिला हेल्पलाइन में अनुभवी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, जो परिवारों के बीच मतभेद व मनभेद दूर कर उनकी काउंसलिंग करा सकें।

दारोगा मनोज नयाल बेस्ट इम्प्लाई ऑफ द मंथ

डीआइजी ने रामनगर थाने में तैनात दारोगा मनोज नयाल को बेस्ट इम्प्लाई ऑफ द मंथ चुना है। मनोज नयाल ने 50 किलो गांजा बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही कैंटर समेत दो तस्कर पकड़कर अवैध रूप से लाई जा रही 198 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। डीआइजी ने दारोगा को प्रशस्ति पत्र व एक हजार रुपये से पुरस्कृत किया।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा, एसएसपी ऊधमसिंह नगर बङ्क्षरदर जीत ंिसह, एसएसपी अल्मोड़ा प्रहलाद सिंह मीणा, एसपी चम्पावत लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर रचिता जुयाल व सीओ पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!