Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

डीजी सूचना ने कहा है कि देहरादून में मीडिया का एक वर्ग राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए एक झूठा, स्वार्थ से प्रेरित और आधारहीन अभियान चला रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 13 मई 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। महानिदेशक, सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग डाॅ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा है कि कल उनके संज्ञान में आया कि देहरादून में मीडिया का एक वर्ग, उत्तराखंड के प्रवासियों को विशेष ट्रेनों के माध्यम से सूरत से उत्तराखण्ड लाए जाने के मुद्दे पर राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए एक झूठा, स्वार्थ से प्रेरित और आधारहीन अभियान चला रहा है। उन झूठी, आधारहीन और जानबुझकर फैलायी गई रिपोर्टों का, बाद में उत्तराखण्ड सरकार के प्रति विद्वेषपूर्ण रवैया रखने वाले कुछ लोगों द्वारा इस्तेमाल किया गया। इन तत्वों ने इन रिपोर्टों का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर एक कुटिल अभियान शुरू किया और आरोप लगाया गया कि सूरत से विशेष रेलगाड़ियों को चलाने के लिए भारतीय रेलवे को भुगतान उत्तराखंड सरकार द्वारा नहीं किया गया था। राज्य सरकार के सूचना और संवाद के प्रभारी के रूप में, उन्होंने सभी जानकारी को सार्वजनिक डोमेन में रखना आवश्यक समझा और रेलवे बोर्ड और उत्तराखंड सरकार के बीच पत्र व्यवहार की प्रतियों के साथ ही राज्य सरकार द्वारा रेलवे को किए गए भुगतान के विवरण को साझा किया। इस जानकारी को बाद में विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों द्वारा उठाया गया था। इससे विवाद को खत्म करने मे सफलता मिली।

महानिदेशक डॉ० बिष्ट ने कहा कि महानिदेशक सूचना के रूप में, वे भविष्य में भी सही सूचनाओं को साझा करते रहेंगे। हर जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि कतिपय तत्व, मीडिया और सोशल मीडिया में झूठी और गलत खबर का अभियान न चला सकें। मीडिया हमारे लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और कर्तव्य के रूप में हर सम्भव प्रयास करना चाहिए कि सूचनाओं, घटनाओं और समाचारों की जिम्मेदार और निष्पक्ष रिपोर्टिंग हो।

महानिदेशक डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी समाचार प्लेटफार्मों की सफलता की कामना करते हुए उन्हें उत्तराखंड के सूचना विभाग के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन कठिन समय में सकारात्मकता फैलाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!