Breaking News :
>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
दिल्ली

विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर मेट्रो के परिचालन का किया शुभारंभ

नई दिल्ली, आकाश ज्ञान वाटिका 18 सितम्बर शनिवार 2021- केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर शनिवार को ग्रे लाइन पर नजफगढ़ से ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो के परिचालन का शुभारंभ किया। इससे दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 392 किलोमीटर व 286 स्टेशन हो गए हैं। ग्रे लाइन के इस कारिडोर पर परिचालन शुरू होने से नजफगढ़ व ढांसा बार्डर के आसपास के करीब 50 गांव दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क से जुड़ गए हैं।

अभी तक नजफगढ़ के शहरी इलाकों तक पहुंची ग्रे लाइन मेट्रो की धमक शनिवार शाम से ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच जाएगी। नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कारिडोर को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इससे दिल्ली बार्डर पर हरियाणा के बहादुर शहर-ग्रामीण इलाके के लोगों की भी लाभ मिलेगा।

नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कारिडोर शुरू होने से ढांसा स्टैंड के आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के साथ ही बहादुरगढ़ के लोगों को भी सहूलियत होगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए यह खुशी की बात है और अब लोगों को राजधानी दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इन इलाके के लोगों को होगा फायदा

नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कारिडोर के खुलने से ढांसा, मित्रऊं, सुरहेड़ा, खड़खड़ी, कैर, झाड़ौदा कलां, कांगनहेड़ी सहित कई अन्य गांव के लोगों को सहूलियत होगी। पहले इन्हें मेट्रो के लिए नजफगढ़ आना पड़ता था। अब ये ढांसा बस स्टैंड से सीधे द्वारका आकर यहां से ब्ल्यू लाइन मेट्रो से वैशाली व नोएडा तक का सफर आसानी से कर सकेंगे।

नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कारिडोर

  • नजफगढ़ से ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कारिडोर की लंबाई 1.18 किलोमीटर
  • इस कारिडोर में अंडरग्राउंड पार्किंग की है सुविधा
  •  पार्किंग में 110 कार व 185 दोपहिया वाहनों को किया जा सकता खड़ा
  • इस कारिडोर पर सेफ्टी इंस्पेक्शन जुलाई में ही हुआ था पूरा
  • छह अगस्त को ही होना था शुरू, लेकिन नजफगढ़-ढांसा रोड की बदहाल हालत के कारण इसे टाल दिया गया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!