Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

देशद्राेह का आरोपी शरजील इमाम बिहार के जहानाबद से गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका। 28 जनवरी, 2020 (मंगलवार)। जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (JNU) का छात्र शरजील इमाम (Sharjeel Imam) अपने देशद्राही बयान (Anti National Statement) को लेकर चर्चा में है। उसने अपने एक भाषण में असम समेत पूरे उत्तर-पूर्व भारत (North Eastern India) को शेष भारत से काटने की बात कही थी। इसका वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media)  पर वायरल (Viral) होने के बाद शरजील के खिलाफ देशद्राह (Treason) तथा धर्म के आधार पर वैमनस्‍यता को बढ़ावा देने सहित अनेक गंभीर आरोपों में कई राज्‍यों में एफआइआर (FIR) दर्ज किए गए हैं। उसे मंगलवार को बिहार के जहानाबद से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पहले पुु‍लिस ने उसके भाई व एक दोस्‍त को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शरजील बिहार के जहानाबाद (Jehanabad) का मूल निवासी है। उसके पिता अकबर इमाम (Akbar Imam) सत्‍ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता रहे थे। अकबर इमाम जेडीयू के टिकट पर जहानाबाद से विधानसभा चुनाव (Assembly Election) भी लड़े थे। शरजील के चाचा इस मामले को राजनीति के चश्‍मे से देखते हैं। उनके अनुसार दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए उनके भतीजे को बेवजह फंसाया गया है। शरजील की मां भी बेटे को निर्दोष मानती हैं।

शरजील की तलाश में छह राज्‍यों की पुलिस

शरजील इमाम की तलाश क्राइम ब्रांच ने पांच टीमें कर रहीं हैं। उसके खिलाफ छह राज्यों में देशद्रोह के मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उसके खिलाफ बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने एफआईआर दर्ज किए हैं। शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार के साथ मुंबई व दिल्‍ली में भी छापेमारी कर रही है। उसके नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बिहार-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्‍टेशन व एयरपोर्ट पर भी पुलिस सतर्क है।

भाई व दोस्‍त को हिरासत में ले पूछताछ

इस बीच शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार स्थित उसके पैतृक आवास पर सोमवार की रात भी छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी में शरजील नहीं मिला तो पुलिस ने उसके भाई मुजम्मिल और उसके एक दोस्‍त को हिरासत में ले लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जेएनयू प्रशासन ने मांगा स्‍पष्‍टीकरण

इस बीच शरजील के मामले में जेएनयू प्रशासन के कड़ा रूख अपनाया है। जेएनयू के प्रॉक्टर ने शरजील को समन जारी कर देशद्रोह के आरोपों को लेकर तीन फरवरी तक स्‍पष्‍टीकरण मांगा है।

सामने आया राजनीतिक कनेक्‍शन

देशद्रोह सहित कई संगीन आरोपों से घिरे शरजील इमाम का बड़ा राजनीतिक कनेक्‍शन (Political Connection) सामने आया है। वह जेडीयू नेता रहे अकबर इमाम का बेटा है। अकबर इमाम जेडीयू के टिकट पर जहानाबाद से विधान सभा चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में वे राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के सच्चिदानंद यादव से हार गए थे। शरजील का एक छोटा भाई भी है, जिसके जहानाबाद से पूर्व सांसद (Ex MP) अरुण कुमार (Arun Kumar) से निकट संबंध हैं। वह पूर्व सांसद के साथ ही रहता है।

मामले को राजनीति चश्‍मे से देख रहे चाचा

इस बीच शरजील के चाचा अरशद इमाम पूरे मामले को राजनीतिक चश्‍मे से देख रहे हैं। वे कहते हैं कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में लाभ लेने के लिए उनके भतीजे के खिलाफ साजिश रची गई है। 40 मिनट के वीडियो को कुछ मिनट में समेट कर अधूरी बात रखी जा रही है। शरजील की मां भी बेटे को निर्दोष मानती हैं। वे कहती हैं कि उनके परिवार को देश के संविधान पर भरोसा है। कहा कि जैसे ही शरजील का पता चलेगा, उसे सरेंडर करने के लिए कहेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!