Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धौलाकुआं से एक आतंकी (ISIS के सदस्य अब्दुल यूसुफ) को किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2020, शनिवार। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले के अलर्ट के बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धौलाकुआं से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी के पास से आईईडी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि धौलाकुआं में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा मुठभेड़ के बाद एक इस्लामि स्टेट्स ऑफ सीरिया एंड इराक ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से आईईडी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार ISIS के सदस्य का नाम अब्दुल यूसुफ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी अब्दुल युसुफ कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके पास से दो आइईडी और एक पिस्टल मिली है। आइईडी को एनएसजी को सौंप दिया गया है। एनएसजी उसे बुद्धा गार्डन में लाकर डिस्पोज करने की करवाई कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। इसके पास के एक बाइक भी मिली है जो गाजियाबाद नंबर की है। उसी से आतंकी कही जा रहा था, हालांकि, बाइक का नंबर प्लेट फर्जी पाया गया है।

यहां पर बता दें कि पहले ही यह अलर्ट जारी कर चुका है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के 3 खूंखार आतंकी पाकिस्तान के रास्ते भारत में दाखिल हो चुके हैं। ये तीनों आतंकी दिल्ली में कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं और इनके निशाने पर दिल्ली में रहने वाले वीवीआइपी हैं। जैश-ए-मुहम्मद के इन आतंकियों के नाम गुलजान, जुमान खान और शकील अहमद बताए हैं।

तीनों जैश के मुखिया मुफ्ती अब्दुल रऊफ असगर के करीबी हैं। ये तीनों आतंकी जम्मू कश्मीर के सियालकोट सेक्टर के रास्ते भारत में घुसे हैं। इनके पास पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान के पहचान पत्र भी हैं। बताया जा रहा है कि दो कश्मीरी युवक तीनों आतंकियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ये बस, कार और टैक्सी से दिल्ली में घुस सकते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों को यह इनपुट भी मिला है कि त्योहार के मौसम में आतंकी बड़ा हमला कर सकते हैं। इस अलर्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस के आलाधिकारी नहीं कर रहे हैं। बता दें कि अगले कुछ महीने में दिवाली समेत कई त्योहार पड़ेंगे, ऐसे में आतंकी भीड़ को निशाना बना सकते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा एक बार फिर कड़ी कर दी गई है। पुलिस आयुक्त ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी कर कहा है कि वे अपने-अपने इलाके में लगातार गश्त करते रहें। सुरक्षा में ढिलाई कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!