Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल, 2020, बुधवार। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद पुलिस ने भी बुधवार सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस सभी वाहनों और लोगों की जांच के बाद पास होने या फिर जायज वजह बताने पर ही दिल्ली से यूपी आने-जाने दे रही है।

  • नोएडा में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात गुरुमुख सिंह का कहना है कि जिनके पास आपूर्ति या अन्य काम के लिए पास हैं उन्हें जाने दिया जा रहा। इसके अलावा डॉक्टरों, सफाई कर्मियों को यूपी से दिल्ली जाने की इजाजत मिल रही है।
  • वहीं, एशिया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर मंडी में लगातार दूसरे दिन जाम लगा हुआ है। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। वहीं, वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस किस तरह ट्रैफिक सुचारू करने में जुटी हुई है। इस जाम के चलते शारीरिक दूरी के नियम भी कई बार टूटत नजर आए।
  • इससे पहले मंगलवार को लॉकडाउन के सख्ती से पालन के दौरान दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर वाहनों की कतार के चलते भीषण जाम लग गया था। ऐसे में जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए लोगों के साथ डॉक्टरों और अन्य सरकारी महकमों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
  • बता दें कि कि मंगलवार सुबह जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर जांच के चलते यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई है। लॉकडाउन में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए प्रशासन ने अलग से पास जारी किया गया। बॉर्डर पर पुलिस कर्मचारी बैरिकेड लगाकर वाहन के पास की जांच कर रहे थे।
  • वहीं, बॉर्डर के उस पार उसी वाहन को भेजा जा रहा था जिसकी गाड़ी पर पास लगा हुआ था। जिसकी गाड़ी पर पास नहीं था उसकी गाड़ी को पुलिसकर्मी वापस लौटा दे रहे थे।
  • वहीं, एक-एक वाहनों की जांच के चलते सड़क पर गाडि़यों की लंबी कतारे लग गईं, ऐसे में गाड़ियों की लंबी कतार के चलते लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सड़क पर जाम के चलते शारीरिक दूरी का उल्लंघन सीधे तौर पर देखा जा रहा था।
  • हालात को बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन ने वाहनों की बिना जांच करे बैरिकेड हटाकर वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया। बॉर्डर से बैरिकेड हटते ही आधा किलोमीटर लगा जाम खत्म हो गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!