Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
राजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली पुलिस ने पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज की

बिहार के बाहुबली नेता और पुर्णिया लोकसभा सीट से पूर्व सांसद पप्पू यादव एक बुरी मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसते हुए  लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से भीड़ एकत्र करने के मामले में पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को ओखला मंडी के सामने पूर्व सांसद ने अवैध रूप से सैकड़ों की संख्या में मजदूरों की भीड़ एकत्र की थी। इस दौरान शारीरिक दूरी और लॉकडाउन का पालन नहीं किया गया। इसके चलते मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोप है कि  बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव बिहार के मजदूरों की मदद के नाम पर न केवल मंगलवार की सुबह दिल्ली के ओखला मंडी में सैकड़ों की भीड़ जुटाई,  बल्कि इस दौरान सरेआम फीजिकल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुईं नजर आई। इस दौरान बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे प्रवासी मजदूरों को उनके घर बिहार के विभिन्न जिलों में पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।

लोकडाउन का नियम और कोरोना के खतरे को किया दरकिनार

पुलिस की मानें तो भीड़ जुटाने के दौरान पप्पू यादव लॉकडाउन का नियम तोड़ने के साथ यह भी भूल गए कि सभी को शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन करना है।

ओखला रोड पर जमा हो गए थे तकरीबन 200 से अधिक लोग

पुलिस की मानें तो पप्पू यादव के अनुरोध पर मंगलवार को ओखला रोड पर 200 अधिक लोग इकट्ठा गए थे और यहां पर बिहार में सत्तासीन नीतीश सरकार का विरोध करने लगे। इस दौरान लोगों की मांग थी कि उन्हें वापस बिहार सुरक्षित तरीके से रवाना किया जाए। यहां पर जुटे मजदूरों से पप्पू यादव ने यह भी कहा कि वे अपने खर्चे पर प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजेंगें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!