Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली मेट्रो के लाल किला स्टेशन, जामा मस्जिद स्टेशन आज (शनिवार) शाम 3 बजे तक रहेंगे बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी, 2021, शनिवार। शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होने वाले किसानों के चक्का जाम के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली भर में रिजर्व पुलिस बल, पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के 50,000 जवान जगह-जगह तैनात हैं। दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एहतियात बरतते हुए लाल किला, विश्वविद्यालय, केंद्रीय सचिवालय, जामा मस्जिद और जनपथ समेत 10 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।

बंद किए गए स्टेशन

  • मंडी  हाउस
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • केंद्रीय सचिवालय
  • जामा मस्जिद
  • विद्यालय
  • जनपथ
  • लाल किला
  • खान मार्केट
  • नेहरू प्लेस

प्रदर्शनकारियों के चक्का जाम के ऐलान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर की भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने गाजीपुर फ्लाईओवर व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भी जर्सी बैरियर के बीच में रोड़ी व मिट्टी भरकर दीवार बना दी है। ताकि प्रदर्शनकारी इसे तोड़ न सकें। इसके साथ ही आला अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है किसी भी कीमत पर प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई उपद्रव करने की जरा भी कोशिश करता पाया गया, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसके साथ ही बार्डर के पास जो कच्चा रास्ता राहगीरों ने बना लिया है। उस रास्ते पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी, कहीं कोई प्रदर्शनकारी उस रास्ते से न आ जाएं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। गणतंत्र दिवस पर हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने बार्डर की किलेबंदी कर दी थी। इसके अलावा पुलिस ने भोपुरा, अप्सरा व चिल्ला बार्डर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। वहां भी जर्सी व लोहे के बैरिकेड्स पहले ही रख दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर बार्डर को बंद किया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!