Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से 2 दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड पहुँचे

  • देवभूमि बिजनेस डायलॉग में हुए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में विभिन्न तबकों को साधने में जुट गई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पार्टी की रणनीति और अभियान को धार देने देहरादून पहुंचे हैं। यहां पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सिसोदिया ने देवभूमि बिजनेस डायलॉग के जरिये व्यापारियों की थाह ली।

मंगलवार को आयोजित बिजनेस डायलॉग में आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य के प्रमुख व्यापारियों को बुलाया और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाने का भरोसा दिया। आप ने बिजली, पानी और रोजगार आदि मुद्दों के साथ-साथ व्यापारियों की व्यवहारिक दिक्कतों को भी अपने एजेंडे में शामिल किया है। देवभूमि बिजनेस डायलॉग में आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश के प्रमुख कारोबारियों को आमंत्रित किया है। जिनके साथ सिसोदिया का संवाद जारी है।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से दो दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड में रहेंगे। सिसोदिया मंगलवार दोपहर देहरादून में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को उत्तरकाशी रवाना होंगे। बुधवार को उत्तरकाशी में रोड शो व जनसभा करेंगे। यह जानकारी सोमवार को आप की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे देहरादून पहुंचेंगे। यहां होटल पैसेफिक में दोपहर 12 बजे देवभूमि बिजनेस डायलाग कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह उत्तरकाशी रवाना होंगे। उत्तरकाशी में रात्रि प्रवास के बाद बुधवार सुबह दस बजे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान जाएंगे। उत्तरकाशी शौर्य स्थल में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इसके बाद उत्तरकाशी में ज्ञानसु टनल से विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मनीष सिसोदिया काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। यहां से वह उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। इसके बाद वह नरेंद्रनगर में खादी विलेज का भ्रमण करेंगे। यहां से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!