Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशविदेश

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2022, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की तथा अनौपचारिक संवाद किया। बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से भारत में जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के कार्य, भूमिका तथा कार्यशैली पर विभिन्न प्रश्न किए। बांग्लादेशी प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की जिलाधिकारी के रूप में भूमिका अत्यंत चुनौतीपूर्ण, समन्वयकारी तथा विविधतापूर्ण है। जनपद देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में अपने अनुभवों पर बात करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि जिले में भूमि संबंधित रिकॉर्ड्स का डिजिटीलााइजेशन किया जा रहा है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग के प्रभावी समन्वय एवं सहयोगात्मक कार्यशैली पर बल दिया जा रहा है। जन शिकायतों के निवारण हेतु स्वयं जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में 11ः00 से 1ः00 बजे तक जनता की शिकायतें सुनी जाती है तथा उनका मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाता है। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय तथा सहयोगात्मक कार्यशैली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में अधिकारियों को देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सभी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड अन्तर्गत किये जा रहें कार्यों की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की तथा उन्होनें कहा की स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों यथा इलेक्ट्रिक बस परियोजना, डी०आई०सी०सी०सी० परियोजना, स्मार्ट स्कूल, दून लाइब्रेरी परियोजना आदि परियोजना में किये जा रहे कार्य जनहित हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। बांग्लादेश से आये अधिकारियों का देहरादून स्मार्ट सिटी की परियोजना स्मार्ट स्कूल में एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा बांग्लादेश से आये सिविल अधिकारीयों को स्मार्ट स्कूल की कार्यप्रणाली को साझा किया गया।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि इस प्रकार की विजिट देशों के मध्य सौहार्द का भाव तो बढ़ता ही है इसके अलावा कई नयी तहर की परियोजनाओं हेतु महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!