Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देहरादून रहा पूरे उत्तराखंड में अव्वल, देश के सबसे स्वच्छ शहरों में मिला 82वां स्थान

मेयर गामा बोले अबकी बार टॉप-50 का लक्ष्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उत्तराखंड में फिर से अव्वल रहे अपने देहरादून ने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में 82वां स्थान हासिल किया है। जबकि पिछले साल के सर्वेक्षण में देहरादून ने 124वां स्थान हासिल किया था। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने वीडियो कॉल के जरिये नगर आयुक्त, सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और दूनवासियों को बधाई दी। कहा कि यह देहरादून की जनता का ही आशीर्वाद है, जो निगम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल कर रहा है। कहा कि दूनवासियों के सहयोग के बगैर यह स्थान पाना संभव नहीं था। जागरूक दूनवासी अपने घरों व दुकान से निकलने वाले कूड़े को निगम के द्वारा लगाए गए वाहनों को दे रहे हैं। यही वजह है कि अब सड़क किनारे डिब्बे कूड़े से भरे नहीं दिखते हैं। सड़कों पर बिखरा कूड़ा भी उठने से शहर साफ लगने लगा।
 

82वां स्थान मिलने की प्रमुख वजह

समय पर उठा शहर का कूड़ा

कूड़ेदान की पर्याप्त व्यवस्था

सफाई व सुविधाओं पर फोकस

दूनवासियों की जागरुकता

मेयर गामा बोले अबकी बार टॉप-50 का लक्ष्य

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पिछले वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम के बाद हमने 100 के भीतर रैंक हासिल करने का लक्ष्य रखा था। जिसे इस बार पूरा कर लिया गया है। वहीं अब टॉप-50 शहरों में आने की चुनौती है, जिसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!