Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में देंगे एलएसी पर मौजूदा स्थिति की जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राज्यसभा में पूर्वी लद्दाख की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। वहीं, बताया गया है कि वे आज लोकसभा में भी पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर बयान देंगे। इस बीच पूर्वी लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच बीते कई महीनों से जारी तनाव की स्थिति के खत्म होने की उम्मीद नजर आई है। बताया गया कि चीन और भारत दोनों ने LAC पर स्थित पैंगोंग झील के इलाके के फ्रंट लाइन से अपने सैनिकों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान का हवाला देते हुए, चीनी मीडिया ने बताया कि लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर तैनात दोनों देशों की सेना ने बातचीत के दौरान आम सहमति के अनुसार पीछे हटना शुरू कर दिया है।

वहीं, बुधवार को, पीएम मोदी ने लोकसभा में बोलते हुए प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित किया और तीनों कृषि कानूनों का बचाव किया, जबकि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने विरोध में वॉकआउट किया। संसद के घटनाक्रम पर लाइव अपडेट नीचे आएंगे, जुड़े रहें…

Live Updates:

-राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमारे सैनिकों ने लद्दाख में सीमा की रक्षा करने में अत्यधिक वीरता दिखाई है, यही कारण है कि भारत चीन के सामने डटकर खड़ा है।

-राजनाथ सिंह बोले- हमने यह स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सेनाओं को वापस लेना आवश्यक है।

-राजनाथ सिंह ने चीन से हालिया स्थिति पर जानकारी देना शुरू किया।

-दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे। देखिए

-सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने संसद पहुंचे। आज 10.30 बजे रक्षा मंत्री लद्दाख की हालिया स्थिति पर जवाब देने वाले हैं।

-भाजपा सांसद भागवत करद ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है, जिसमें ‘महाराष्ट्र सरकार द्वारा सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर के खिलाफ जांच के आदेश पर चिंता व्यक्त की गई है।’

-भाजपा सांसद संपतिया उइके ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस देते हुए कहा, ‘आठवीं अनुसूची में ‘गोंडी’ भाषा को शामिल किया जाना चाहिए।’

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख में वर्तमान स्थिति के बारे में आज सुबह 10:30 बजे राज्यसभा में बयान देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!