Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा ‘रिपोर्ट से साफ है सुरक्षा में चूक की वजह से हुई दुर्घटना’

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मैं ज्योतिष नहीं हूं लेकिन भाजपा को चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल होगा इसेे लेकर मुझे पूरा विश्वास है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि बंगाल में इस बार भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा के चुनाव में बंगाल की जनता ने 42 में से 18 सीटों पर भाजपा को विजय दिलाकर ये साफ संकेत दे दिया है कि अब विधानसभा के चुनाव में परिवर्तन होगा।’ उन्होंने आगे कहा, ममता दीदी को छोड़ किसी ने भी आरोप नहीं लगाए। जांच एजेंसियों व ऑब्जर्वर की रिपोर्टोंं के अनुसार, सुरक्षा मामलों में चूक की वजह से घटना हुई। उम्मीद है वो जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।’ उन्होंने कहा, ‘जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से साफ है कि सुरक्षा में चूक की वजह से दुर्घटना हुई है। ये उनकी हताशा का ही परिणाम है कि उस चोट के लिए भाजपा को लांछित करने की कोशिश की जा रही है।’ रक्षा मंत्री से सवाल किया गया कि बगैर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के भाजपा को हार का खतरा हो सकता है इसपर उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है, चुनकर आए विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे।’

ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘उनके आरोप कोई महत्व नहीं रखते। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने 2014 से सरकार का संचालन किया है। लोगों ने हमारा समर्थन किया। दूसरे कार्यकाल में हमें बड़ी संख्या में सीटें मिली। क्या हमने सरकार सही तरीके से नहीं चलाई तब हम 2019 के चुनाव में इस तरह का बहुमत नहीं मिलता।’

विदित रहे कि पिछले सप्ताह नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई थी। अब वे व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही हैं। इस घटना के लिए ममता पांव में लगी चोट से भाजपा पर चोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। भाजपा पर हमले जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी साजिश उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से नहीं रोक सकती है।  हालांकि सूबे के मुख्य सचिव और चुनाव पर्यवेक्षकों की ओर से मिली रिपोर्ट के बाद निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को चोट लगने के पीछे कोई साजिश नहीं, बल्कि हादसा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!