Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय सेना आज हर तरह से चीन से मुकाबला करने में पूरी तरह सक्षम है

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2020, गुरुवार। चीन लंबे समय से अपनी सेना और सीमा तक पहुँचने के लिए ढांचागत विकास का काम कर रहा है। तिब्बत में चीन ने सड़कों का जाल बिझा दिया है। अब जब भारत ने सीमा पर विकास कार्य किया तो उसे यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। लद्दाख में चीन की बौखलाहट की यही वजह है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय सेना आज हर तरह से उसका जवाब देने में सक्षम है।

चीन का साइकोलॉजिकल वॉरफेयर पर विश्वास 

सेवानिवृत्त ले. जनरल एमसी भंडारी के अनुसार चीन साइकोलॉजिकल वॉरफेयर में विश्वास रखता है। अपनी इसी नीति के तहत वह कहता कुछ और करता कुछ है। आज नहीं बल्कि वर्षो से उसका यही चरित्र रहा है। इस बार भी उसने मनोवैज्ञानिक युद्ध में हम पर हावी होने की खूब कोशिश की, लेकिन जब मकसद पूरा नहीं हुआ तो इस हरकत पर उतर आया।

उनका कहना है कि चीन का पाखंड पूरी दुनिया देख रही है। अब वक्त है कि उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। जिसमें हमारी सेना पूरी तरह सक्षम है। चोला और नाथूला पास पर 1967 में हुई 10 दिन की लड़ाई में चीन अपनी स्थिति याद करे। वह कहते हैं कि मामला बेशक लंबा खिंचेगा पर यकीन मानिए यह टर्निंग प्वाइंट है। हम आज राजनीतिक, कूटनीतिक व सामरिक रूप से सशक्त हैं और चीन अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होगा।

चीन नहीं चाहता सीमा पर भारतीय फौज आसानी से पहुंचे  

रिटायर्ड मेजर जनरल ओपी सब्बरवाल कहते हैं, चीन नहीं चाहता कि भारतीय फौज की पहुंच सीमा तक आसान हो। लेकिन, भारत न तो सीमा तक सड़कों का निर्माण कार्य रोकेगा और न कदम ही पीछे हटाएगा। भारत हमेशा इस बात का पक्षधर रहा है कि सीमा विवाद का हल बातचीत से निकाला जाए। फिर वार्ता चाहे सेना के स्तर पर हो या कूटनीतिक। जिस तरह का विश्वासघात और कायराना हरकत चीन ने की है, इसमें कुछ नया नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सीमा विवाद के नाम पर वह भारत को उकसाता रहा है। अब नेपाल को भी भारत के खिलाफ उकसा रहा है। जब से चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया है, तभी से वह अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है।

दूसरों की जमीन हड़पना चीन की नीति 

रिटायर्ड मेजर जनरल सी. नंदवानी कहते हैं कि दूसरों की जमीन हड़प कर अपना क्षेत्र विस्तार करना चीन की पुरानी नीति रही है। यही वजह से चीन का अपने तकरीबन सभी पड़ोसियों से सीमा विवाद है। बॉर्डर सीमांकन को लेकर जापान, रूस और वियतनाम तक से उसका टकराव चल रहा है। अब भारत अपनी सीमाओं की निगहबानी को मजूबत कर रहा है तो चीन को चुनौती मिलने लगी। इसी का नतीजा है कि वह इस तरह की हरकत कर रहा है। जिसका जवाब देने में भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!