Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद के नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित दीपलोक कालोनी का कुछ क्षेत्र घोषित किया गया कन्टेनमेंट जोन, जानिए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 5 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया जनपद के नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित दीपलोक कालोनी तहसील सदर में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के फलस्वरूप आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करते हुए उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। दीपलोक कालोनी तहसील सदर का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में सड़क दीपलोक लेन न0-2, पश्चिम दिशा में प्रेम सिंह का मकान व अन्य आबादी, उत्तर दिशा में प्रेम सिहं के घर पर जाने वाला रास्ता तथा दक्षिण दिशा में के.एन खतियाल (88 दीप लोक) का मकान अवस्थित है को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम प्रतीतनगर मौहल्ला चमोली प्लाट निकट बोक्सा बस्ती थाना रायवाला में कोराना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर उक्त क्षेत्र को लाॅकडाउन करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी, को चिकित्सकीय व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त क्षेत्र में 14 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया तथा किसी भी व्यक्ति में कोराना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को जनपद में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों में साफ-सफाई, फाॅगिंग, के साथ ही जिला प्रशासन की टीम द्वारा घर-घर जाकर लार्वा की जांच करते हुए जिन क्षेत्रों एवं घरों में लार्वा पाया गया को भी नष्ट किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 496 चालान किये गये जिनमें मसूरी क्षेत्र में 33, चकराता में 40 एवं पुलिस 423 व्यक्तियों के चालान किये गये। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 307 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच के उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 307 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 327 व्यक्ति पहुँचे, इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 259 एवं काठगोदाम हेतु 202 व्यक्ति गये।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 36 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 10 मोबाईल वैन के माध्यम से 97 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 47 ली० दुध विक्रय किया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1935 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 26395 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!