Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला आज

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। उत्‍तराखंड को आज सोमवार को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। 

चुनाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है।

दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्रीय नेताओं के बीच नए मुख्‍यमंत्री को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी जानकारी दी।

रविवार को दिनभर चली बैठकों के बावजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कोई एक नाम सामने नहीं आया। इसके लिए सोमवार को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक का इंतजार करना होगा।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटें जीतने के बाद भी पुष्‍कर सिंह धामी की हार के कारण मुख्यमंत्री पद की गुत्थी उलझ गई थी। धामी ने खटीमा सीट से चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!