Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
देश

चीन में मरने वालों का आंकड़ा 1486 से पार, गुरुवार को 116 लोगों की मौत

चीन में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार तक यहां वायरस से मरने वालों की संख्या 1486 तक पहुंच गई। चीन के हुबेई प्रांत में गुरुवार को 116 लोगों की मौत हुई। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। चीन में अबतक इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 64,627 पहुंच गया है।

 Coronavirus Live Updates:

वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1483 तक पहुंच गया है। यहां गुरुवार को वायरस के प्रकोप से हुबेई प्रांत में 116 नई मौतें हुईं। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि हार्ड-हिट प्रांत ने गुरुवार को 4,823 नए पुष्टि मामलों की सूचना दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नए मामलों में 3,095 चिकित्सकीय निदान शामिल हैं, जिनकी पुष्टि की गई है।रिपोर्ट में कहा गया है कि नवीनतम रिपोर्ट से प्रांत में कुल पुष्टि के मामले 51,986 हो गए हैं। नए मामलों ने देश में संक्रमण की संख्या को 64,627 कर दिया है। हालांकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अभी तक राष्ट्रव्यापी आंकड़ों की घोषणा नहीं की है।

चीन में वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड मौतें

चीन में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 254 मौतें हुईं। इस तरह इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1367 पहुंच गई है। संक्रमित लोगों का आंकड़ा 60 हजार के करीब पहुंच गया है। चीन के वुहान शहर में 31 दिसंबर को कोरोना वायरस से पीड़ित पहला मरीज सामने आया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बुधवार को सबसे ज्यादा 242 मौतें अकेले हुबेई प्रांत में हुईं जबकि 12 अन्य की मौत चीन के दूसरे प्रांतों में हुई। करीब 15 हजार नए मामले भी सामने आए हैं। संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 59,804 हो गई है। हुबेई की राजधानी वुहान से पूरे चीन समेत दुनिया के लगभग 30 देशों में यह वायरस फैला है। छह करोड़ की आबादी वाले हुबई में पिछले करीब तीन हफ्ते से आवाजाही ठप है।

भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों ने लगाई गुहार

वुहान में रह गए भारतीय और पाकिस्तानी छात्र सहमे हुए हैं। उन्होंने अपने-अपने देश की सरकारों से वुहान से निकाले जाने के लिए गुहार लगाई है। भारत वुहान से पहले ही अपने 647 नागरिकों को निकाल चुका है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि करीब 100 भारतीय अब भी बचे हो सकते हैं। जबकि हुबेई में करीब एक हजार पाकिस्तानी छात्र बताए जा रहे हैं। हालांकि अपने नागरिकों को नहीं निकालने के चलते पाकिस्तान सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!