Breaking News :
>>दिल्ली विस चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम धामी के ताबड़तोड़ रोड शो में उमड़ी भीड़>>विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई>>दिल्ली में आप “दा” की सरकार का जाना तय- महाराज>>कई विकास योजनाओं को शासन की मंजूरी>>राष्ट्रीय खेलों में पुलिस के जवान ने पदक जीतकर बढ़ाया मान>>फिल्म ‘कुछ सपने अपने’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार, बॉलीवुड की लव स्टोरी से काफी अलग है फिल्म की कहानी>>केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था, लेकिन नहीं हुआ यह वादा पूरा -सीएम धामी>>“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और समाजसेवियों का हुआ सम्मान>>डकैती में शामिल तीन पुलिस कर्मियों सहित सात अभियुक्त गिरफ्तार>>महाराज ने आप की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान>>हे मात शारदा तू मुझ पर, इतनी सी अनुकंपा कर दे…….>>बास्केटबॉल फाइनल मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या>>एलसी मंगल डीआरडीओ प्रौद्योगिकी प्रबंधन के महानिदेशक नियुक्त>>लक्ष्मीनगर में सीएम धामी की जनसभा, आप और कांग्रेस पर बोला हमला>>चार मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट >>38वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र ने खो-खो में दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग में अभियंताओं के बंपर तबादले>>देवभूमि के पदक वीरों को नमन- रेखा आर्या>>श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅरपोरेट डैस्क शुरू>>विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 के १२वां दिन : ’सीट एंड ड्रा आर्ट कंपटीशन’ के साथ हुई शुरुआत

ध्रुपद और शास्त्रीय बांसुरी वादन के धुन से विरासत के लोग हुए सराबोर

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 अप्रैल, 2022, देहरादून। विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल-2022 के बारहवें दिन की शुरुआत डॉ० बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम (कौलागढ़ रोड) देहरादून में “सीट एंड ड्रा आर्ट कंपटीशन” के साथ हुई। आज इसमें देहरादून के 15 स्कूलों के 178 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीट एंड ड्रा आर्ट कंपटीशन के अंतर्गत बच्चों को ’हमारी विरासत’ एक टॉपिक दिया गया, जिसमें उनको हमारी विरासत और धरोहर के उपर एक ड्रॉइंग बनाना था और इस दौरान छात्र विरासत में कही भी बैठ कर यह काम कर सकते थे। सभी बच्चों को एक धंटे 30 मिनट का समय दिया गया था। इस आर्ट कंपटीशन का परिणाम 28 अप्रैल को धोषित किया जाएगा।

सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं अनुज प्रताप सिंह द्वारा ध्रुपद प्रस्तुत किया गया। अनुज प्रताप सिंह ने राग चंद्रकौं “चलो सखी ब्रज बें धूम माछी“ की प्रस्तुति दी। इसके बाद राग मलकाउन्स, “शंकर गिरिजापति पार्वती पाटेश्वर“ प्रस्तुत किया। उनके साथ आदित्य दीप, आदित्य शर्मा और सुनील भदौरिया (तानपुरा) पर थे। अनुज प्रताप सिंह अपने गुरुजी के साथ पहले विरासत में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं और पुनः इस बार विरासत में अपनी प्रस्तुति देने में उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है।

अनुज प्रताप सिंह

ध्रुपद की उत्पत्ति सामवेद से मानी जाती है। यही कारण है कि इसे समागन के ना म से भी जाना जाता है। ग्वालियर के राजा महाराजा मानसिंह तोमर ने इसे और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए ध्रुपद का संस्कृत से बृज में अनुवाद किया था। उन्होंने “मानकौतुहल” नाम से पांडुलिपि भी लिखी जिसमें उनके द्वारा रचित कई ध्रुपद शामिल हैं।

अनुज प्रताप सिंह चंबल के बाहर के पहले ध्रुपद कलाकार हैं, उन्होंने अपना पहला संगीत प्रशिक्षण अपने पिता गजेंद्र सिंह कुशवाह, ज्ञान सिंह शाक्य और राम मोहन मिश्रा से प्राप्त किया। 17 साल की उम्र में उनका रुझान ध्रुपद की ओर हो गया और ध्रुपद केंद्र के पहले छात्रवृत्ति बैच में उनका चयन भी हो गया। उन्होंने राजा मानसिंह तोमर संगीत और कला विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद के तहत ध्रुपद केंद्र ग्वालियर में गुरु शिष्य परंपरा में अभिजीत सुखदाने से ध्रुपद सीखना शुरू किया। अनुज ने एम.ए. संगीत भी ध्रुपद कला रत्न और प्रभाकर वायलिन और वोकल में किया है। वह नियमित रूप से ए.आई.आर. और दूरदर्शन द्वारा रिकॉर्ड किये जाते हैं। उन्होंने तानसेन समारोह जैसे विभिन्न महोत्सवों में अपनी प्रस्तुति दी है, जिसमें ध्रुपद मेला वाराणसी, भवभूति समारोह, राजा छत्रसाल महोत्सव पन्ना शामिल हैं।

रजत प्रसन्ना

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्य प्रस्तुतियों में रजत प्रसन्ना द्वारा शास्त्रीय बांसुरी वादन प्रस्तुत किया गया। रजत प्रसन्ना द्वारा अलाप जोगझाला, विलंबित एक ताल में, राग श्याम कल्याण एवं राग जोग की प्रस्तुति दी गयी। उसके बाद उन्होंने बनारस के धुन बजाई फिर पीलू के धुन के साथ उन्होंने अपनी प्रस्तुति समाप्त की, उनके साथ तबले पर संगत में शुभ महाराज जी थे।

रजत प्रसन्ना संगीत के बनारस घराने से आते हैं और वे एक भारतीय शास्त्रीय बांसुरी वादक हैं। रजत प्रसन्ना ने भारतीय शास्त्रीय संगीत अपने दादा स्वर्गीय पंडित रघुनाथ प्रसन्ना और पिता रविशंकर प्रसन्ना से सीखा है। वे दूरदर्शन/ऑल इंडिया रेडियो के ‘ए’ ग्रेडे कलाकार हैं और युवा कलाकारों के लिए प्रतिष्ठित सीसीआरटी छात्रवृत्ति के प्राप्तकर्ता भी हैं। वे नवाचार और परंपरा के लिए अपने प्यार के सम्मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। रजत प्रसन्ना ने विभिन्न संगीत समारोहों जैसे विश्व बांसुरी उत्सव सहित प्रतिष्ठित स्थानों पर देश भर में व्यापक रूप से अपनी प्रस्तुति दी है जिसमें रासरंग, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव, नीमराना फोर्ट पैलेस, हरिबल्लभ संगीत महासभा के साथ-साथ, वे स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड इकोनामिक फोरम एवं स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस मॉरीशस और मिस्त्र में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!