Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में डेंगू रोग की प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के सम्बन्ध में हुई बैठक

  • मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु अभी से सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जायें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में डेंगू रोग की प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में डेंगू की प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण हेतु सभी सम्बन्धित विभागों ने प्रतिभाग किया। मुख्य सचिव ने कहा कि डेंगू फैलने का मुख्य कारण इसके प्रति आमजन में जानकारी और जागरूकता की कमी है। इसके लिए आमजन को घरों के भीतर कूलर और पुराने बर्तनों, टायरों आदि में पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित करना होगा और इसके लिए सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से डेंगू की रोकथाम के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु अभी से सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जायें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई संचालित की जा रही है। यह ऑनलाइन पढ़ाई विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को जागरूक करने का अच्छा माध्यम बन सकती है। सभी विद्यालयों द्वारा अपने अध्यापकों के माध्यम से डेंगू की रोकथाम के प्रति संदेश देने का प्रयास किया जाना चाहिए। बच्चों में जागरूकता फैलाने से ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के खुलने की परिस्थिति में काफी समय से बन्द पड़े स्कूलों में डेंगू के मच्छर पनपने की अत्यधिक सम्भावना को देखते हुए स्कूल खुलने से पहले सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम हेतु दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पार्षदों एवं मोहल्ला समितियों की सहायता से जागरूकता अभियान चलाए जायें। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का अनुपालन करते हुए इसके लिए सम्भावित क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं। सप्ताह में एक दिन सुनिश्चित कर प्रत्येक सप्ताह सफाई और जागरूकता अभियान संचालित करते हुए आमजन को भी अपने घर में प्रत्येक सप्ताह सफाई अभियान चलाए जाने के लिए प्रेरित किया जाए। कोविड के कारण बंद पड़े होटल और रिजाॅर्ट्स के स्वीमिंग पूल और फव्वारे आदि के खाली कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होटल-रिजाॅर्ट्स के भरे हुए स्वीमिंग पूल और फव्वारे बंद पड़े होने के कारण मच्छरों के पनपने का स्रोत हो सकते हैं।

मुख्य सचिव ने सूचना विभाग को डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आमजन में जागरूकता फैलाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकल चैनलों के माध्यम से जागरूकता मैसेज प्रसारित किए जायें। इसके साथ ही, रेडियो, समाचार पत्र, बल्क मैसेज आदि के माध्यम से आमजन को डेंगू की रोकथाम में अपनी भागीदारी निभाने हेतु जागरूक किया जाए। उन्होंने पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं शहरी विकास विभाग को भी स्वच्छता हेतु जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सचिव अमित नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु सभी प्रकार की तैयारियां अभी से सुनिश्चित कर ली जायें। उन्होंने कहा कि लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी की जाए। शहरी विकास को नालों की सफाई हेतु निर्देश देते हुए कहा कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
इस अवसर पर सचिव डाॅ० पंकज कुमार पाण्डेय सहित वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी एवं प्रदेश के सभी नगर निगमों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!