Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस (COVID-9) प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन को कोरोना वायरस के संबंध में प्रजेंटेशन दिया गया

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, सोमवार, 6 अप्रैल, 2020, मीडिया सेंटर, सचिवालय। कोरोना वायरस (COVID-9) प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन को कोरोना वायरस के संबंध में लॉकडाउन के दौरान की गई व्यवस्थाओं, इससे निपटने के लिए किए गए प्रयासों और भविष्य में किए जाने वाले प्रयासों के संबंध में प्रजेंटेशन दिया गया। जिसके क्रम में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनपदों को वायरस से निपटने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

  • मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को संदिग्ध तथा सिम्टम्स संभावित व्यक्ति को आइसोलेट करते हुए आवश्यकतानुसार होम क्वॉरेंटाइन तथा इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन करते हुए, उनकी पूरी निर्धारित अवधि के दौरान लगातार निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर भी यदि संबंधित की रिपोर्ट निगेटिव आती है फिर भी उनको पूरे 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन की निगरानी में रखा जाए और लगातार उनका परीक्षण किया जाए।
  • उन्होंने कोरोना के इलाज के लिए डेडीकेटेड अस्पताल तथा डेडीकेटेड मेडिकल स्टाफ को ही टीम के अनुसार तैनात करने तथा क्वॉरेंटाइन स्थल व होम पर जिम्मेदार अधिकारी को कॉल सेंटर का प्रभारी बनाते हुए दैनिक रूप से प्राप्त फीडबैक को नोटिस करने और तदनुसार उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा कि यदि वायरस का प्रकोप बढ़ता है तो उस स्थिति को हैंडल करने के लिए मेडिकल प्लान जिसके अंतर्गत जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ ही पर्याप्त संख्या में मेडिकल इक्विपमेंट रखें तथा इसके लिए अस्पताल से लेकर स्टाफ तक की टीमवार वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने जरूरी कमोडिटीज की पर्याप्त व निर्बाध सप्लाई बनाए रखने, Non-Technical कार्यों के निर्वहन के लिए अलाइट विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी लगाने और विभिन्न दायित्वों को अधिक विकेंद्रीकृत करने के लिए रेस्पॉन्सिबिल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में अभी तक कोरोना के मामले संज्ञान में नहीं आए हैं वह भी हरसंभव कोशिश करें कि किसी भी तरह से कोरॉना वहाँ ना पहुँचे। इसके लिए लोगों से लॉकडाउन का पालन करवाने, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन किए जाने और विभिन्न तरीकों से स्थानीय स्तर तक लोगों को जागरूक करने के साथ ही इससे निपटने के सभी प्रयासों का प्लान बनाते हुए उस पर अमल करने के निर्देश दिए।
  • पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार रतूड़ी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपने यहाँ जमात में शामिल होने वाले लोगों, माइग्रेट करने वाले मजदूरों और शहर से गाँव में आए व्यक्तियों पर विशेष फोकस रखते हुए उनको चयनित करें और निर्धारित अवधि में क्वॉरेंटाइन करवाएं तथा उनके द्वारा भ्रमण किए गए स्थल और उनसे सीधे संपर्क में आए लोगों को भी तय दिशानिर्देशों के अनुरूप क्वॉरेंटाइन करवाएं।
  • उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के पोटेंशियल अधिकारियों और कार्मिकों को लिस्टेड करते हुए उनको विभिन्न दायित्व निर्धारित करें ताकि भविष्य में इनकी अगर जरूरत पड़ती है तो आवश्यकतानुसार इनको तैनात किया जा सके।
  • इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल जनपदों के जिलाधिकारियों ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान उनके द्वारा उठाए गए कदम, डेप्यूट की गई विभिन्न टीमें, कार्मिक प्रशिक्षण, आइसोलेट तथा क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों, जरूरी खाद्यान्न सामग्री के वितरण, लॉजिस्टिक विवरण के साथ ही भविष्य में यदि वायरस का प्रकोप बढ़ता है तो जनपदों में बढ़ने वाली चुनौतियां और उस चुनौती से निपटने के लिए किए गए वैकल्पिक प्लान को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया।
  • इस दौरान मुख्य सचिव सभागार में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह व पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार रतूड़ी के अतिरिक्त गृह सचिव नितेश झा, वित्त सचिव अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, पंकज पांडे, चंद्रेश यादव तथा नोडल अधिकारी राज्य (कोरोना ) डॉ० पंकज आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!